X
X

Fact Check : अमित शाह के साथ जीतन राम मांझी की पुरानी तस्वीर को किया जा रहा हालिया बताते हुए वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अमित शाह और जीतन राम मांझी की वायरल हो रही यह तस्वीर साल 2023 की है। पुरानी तस्वीर को हालिया बताते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 11, 2025 at 05:05 PM
  • Updated: Jul 11, 2025 at 05:41 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ कुर्सी पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं, इस तस्वीर में देख सकते हैं कि मांझी के पैरों में चप्पल में नहीं है। तस्वीर को हालिया बताकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अमित शाह और जीतन राम मांझी की वायरल हो रही यह तस्वीर साल 2023 की है। पुरानी तस्वीर को हालिया बताते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर ने 10 जुलाई को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “जीतन राम मांझी। देख लो आँख खोल के। नाक कटवा दिया। आज भी हिम्मत है चप्पल पहनने को।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल फोटो को सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें इसी मौके से जुड़ा वीडियो 21 जून 2023 को एएनआई के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर अपलोड मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की।”

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें न्यूज 24 हिंदी की वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी खबर मिली। 21 जून 2023 को छपी खबर के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “पटना में 23 जून को नीतीश कुमार की अगुवाई में होने वाली बैठक से पहले बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में हुई। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मांझी के बेटे संतोष सुमन भी मौजूद रहे। संभावना है कि गुरुवार को मांझी अपनी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।”

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण बिहार में बीजीपी को कवर करने वाले सीनियर संवाददता रमन शुक्ला से संपर्क किया और वायरल पोस्ट उनसे शेयर किया । उन्होंने हमें बताया कि यह तस्वीर दो साल पुरानी है।

अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को एक लाख 64 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अमित शाह और जीतन राम मांझी की वायरल हो रही यह तस्वीर साल 2023 की है। पुरानी तस्वीर को हालिया बताते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : अमित शाह के साथ जीतन राम मांझी की हालिया तस्वीर।
  • Claimed By : Instagram User- _rohini123456
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later