Fact Check: क्रैश हुए विमान का यह वीडियो AI-Generated है, असली नहीं
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि प्लेन क्रैश का यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jul 17, 2025 at 02:12 PM
- Updated: Jul 17, 2025 at 02:27 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर क्रैश हुए हवाई जहाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह एक पाकिस्तानी हवाई जहाज था, जिसका आधे रास्ते में फ्यूल खत्म हो गया और भारत ने इस जहाज की लैंडिंग में मदद की।
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह वीडियो असल में एआई निर्मित है।
क्या है वायरल?
इंस्टाग्राम यूजर ‘lll_anku__maida_ki__rani_lll‘ ने 16 जुलाई, 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया। वीडियो के ऊपर लिखा था “पाकिस्तानी जहाज का आधे रास्ते में पेट्रोल खत्म। भारत लैंडिंग करवाते हुए।”

पड़ताल
इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड्स से ढूंढा कि क्या हाल-फिलहाल में भारत ने किसी पाकिस्तानी हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली।
इसके बाद हमने वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में बहुत-सी कमियां थीं, जैसे ब्रिज के ऊपर खड़े लोग गिरते हुए गायब हो जाते हैं। साथ ही ब्रिज से मलबा गिरने पर आसपास खड़े लोग हिलते तक नहीं। हमें शक हुआ कि यह क्लिप AI निर्मित हो सकती है।
हमने वीडियो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले हाइव मॉ़डरेशन टूल्स से सर्च किया। टूल ने इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99.9 फीसदी तक बताई।

एक दूसरे टूल ‘वाज इट एआई’ ने भी इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया।
विश्वास न्यूज़ ने पहले भी प्लेन क्रैश से जुड़े कई फर्जी दावों की पड़ताल की है। उन फैक्ट चेक्स को यहाँ पढ़ा जा सकता है।
वायरल वीडियो को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर lll_anku__maida_ki__rani_lll को लगभग 4 हजार यूजर फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि प्लेन क्रैश का यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है।
- Claim Review : किस्तानी जहाज का आधे रास्ते में पेट्रोल खत्म। भारत लैंडिंग करवाते हुए।
- Claimed By : Instagram user 'lll_anku__maida_ki__rani_lll'
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












