X
X

Fact Check: क्रैश हुए विमान की AI-Generated तस्वीर को ढाका विमान दुर्घटना से जोड़ किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ढाका क्रैश से जोड़ते हुए वायरल हो रही यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। बांग्लादेश के एक स्कूल में 21 जुलाई 2025 को वायुसेना का एक ट्रेनिग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक घायल हो गए। अब इस घटना से जोड़ते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह ढाका में क्रैश हुआ विमान है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह तस्वीर असल में एआई निर्मित है।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर Muhammed Sajid ने 21 जुलाई 2025 को वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को ढाका क्रैश से जोड़ते हुए शेयर किया, और साथ में लिखा “ढाका में स्कूल पर जेट गिरना कोई छोटा हादसा नहीं था। कई लोगों की जान चली गई और स्कूल तबाह हो गया। रेस्क्यू टीम मौके पर है और बचाव का काम चल रहा है। दुआ है कि अल्लाह सबको हिफाज़त में रखे।।”

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में कुछ कमियां नजर आती हैं, जैसे  कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में कोई ज्यादा नुकसान  नजर नहीं आता, मगर आसपास पड़ा मलबा दुर्घटनाग्रस्त हिस्सों को दिखाता है। हमें तस्वीर के एआई  निर्मित होने का शक हुआ।  

हमने तस्वीर को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले हाइव मॉ़डरेशन टूल से सर्च किया। टूल ने इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99.9 फीसदी तक बताई।

एक और टूल साइट इंजन  ने भी इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99 फीसदी बताई।

एक दूसरे टूल ‘इज इट एआई’ ने भी इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99 फीसदी बताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने फोटो को एआई जेनरेटेड बताया।

ढाका प्लेन क्रैश को लेकर ज्यादा जानकारी इन ख़बरों में पढ़ी जा सकती है।

वायरल तस्वीर को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Muhammed Sajid को लगभग 40 लाख यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ढाका क्रैश से जोड़ते हुए वायरल हो रही यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

  • Claim Review : यह ढाका में क्रैश हुआ विमान है।
  • Claimed By : FB USer Muhammed Sajid
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later