X
X

Fact Check: बाढ़ में RJD विधायक के साथ ‘इंटरव्यू’ के दावे से वायरल वीडियो वास्तविक नहीं, स्क्रिप्टेड है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पानी में इंटरव्यू देते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसे कलाकारों द्वारा बनाया गया है। वीडियो को आरजेडी नेता का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति कलाकार हैं।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Aug 18, 2025 at 01:45 PM
  • Updated: Aug 21, 2025 at 12:59 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कई दावे वायरल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो को शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स को पानी में इंटरव्यू देते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है पानी में खड़े होकर इंटरव्यू देता व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का विधायक है।


विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इसे गलत पाया। असल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसमें नजर आ रहा व्यक्ति आरजेडी का विधायक नहीं है। कलाकारों ने इस वीडियो को मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया है और इसमें नजर आ रहे दोनों व्यक्ति कलाकार हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Govind Aggarwal’ ने (आर्काइव लिंक) 12 अगस्त 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “RJD विधायक जी चुल्लू भर पानी में डूबकर अपनी जान जोख़िम में डालकर बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों को उनकी जानमाल की सुरक्षा के लिए विश्वास दिलाते हुए
#flood2025
#Bihar
#BiharPolitics
#biharelection2025
Bharatiya Janata Party (BJP)”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से इसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो दलालकॉमेडियंस नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला। इसे 29 जुलाई 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो के टैग्स में इसे कॉमेडी वीडियो बताया गया है।

हमने दलालकॉमेडियंस के इंस्टाग्राम हैंडल को चेक किया। बायो में दी गई जानकारी के अनुसार यह पेज कंटेंट क्रिएटर का है। हमें यहां वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स के कई अन्य वीडियो मिले, जिनमें उन्हें नेता, वकील और रिपोर्टर के किरदार में देखा जा सकता है। जिससे साफ है की यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि स्क्रिप्टेड है।

हमें दलाल न्यूज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी वीडियो मिला। वीडियो को 29 जुलाई 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो के टैग्स के अनुसार, यह कॉमेडी वीडियो है।

यह वीडियो दलालकॉमेडियंस के यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद है। वीडियो को 29 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया है। यहां भी वीडियो में नजर आ रहे दोनों व्यक्तियों के हमें कई अन्य वीडियो मिले।

हमने वीडियो को लेकर दलाल कॉमेडियंस के साथ मेल के जरिए संपर्क किया। उन्होंने जवाब में हमें बताया कि,”यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। इस वीडियो का मकसद लोगों का मनोरंजन करना है।”

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीबन आठ हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पानी में इंटरव्यू देते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसे कलाकारों द्वारा बनाया गया है। वीडियो को आरजेडी नेता का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति कलाकार हैं।

  • Claim Review : RJD विधायक बाढ़ के पानी में इंटरव्यू देते हुए।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Govind Aggarwal
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later