X
X

Fact Check: राहुल गांधी की ‘बिहार यात्रा’ के नाम पर राजस्थान का पुराना वीडियो वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो राजस्थान का है और पुराना है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Aug 26, 2025 at 01:40 PM
  • Updated: Aug 26, 2025 at 02:46 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं जो 1 सितंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान में पहुंच कर समाप्त होगी। अब भीड़ के एक वीडियो को ये बताकर वायरल किया जा रहा है कि यह दृश्य राहुल गांधी की बिहार यात्रा का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो राजस्थान का है और पुराना है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Dev Saini’ ने 25 अगस्त 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब…ये सब देख कर नरेंद्र मोदी और अमित शाह को नींद नहीं आने वाली। #VoterAdhikarYatra।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें यह वीडियो 2022 के कई सोशल मीडिया पोस्ट में मिला। यहां इसे राजस्थान के दौसा में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बताया गया है।  

https://twitter.com/Vignesh_tmv/status/1603685468096278528

हमें 16 दिसंबर 2022 को दौसा में हुई राहुल गांधी की इस सभा को लेकर कुछ खबरें भी मिलीं। यहां बताया गया कि रोड शो आगरा रोड दौसा से होकर गुजरा था।

हमने इस विषय  में पुष्टि के लिए राजस्थान में दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र शर्मा से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि वीडियो में दिख रही जगह राजस्थान के दौसा का लालसोट रोड है।

गूगल मैप्स में सर्च करने पर हमें राजस्थान के दौसा में लालसोट रोड की लोकेशन मिली जो वायरल वीडियो से मैच करती है। दोनों में समानता नीचे दिए गए कोलाज में देखी जा सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने 17 अगस्त 2025 को सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की थी। यह यात्रा 1 सितंबर 2025 को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया, जहां हमने पाया कि यूजर Dev Saini को 30 हजार  से अधिक यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो राजस्थान का है और पुराना है।

  • Claim Review : भारी भीड़ का यह दृश्य राहुल गांधी की बिहार यात्रा का है।
  • Claimed By : FB User Dev Saini
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later