X
X

Fact Check: चेन्नई में बनी दुनिया की सबसे बड़ी गणेश मूर्ति के दावे से वायरल वीडियो निकला AI निर्मित

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि चेन्नई में बनी दुनिया की सबसे बड़ी गणेश मूर्ति के नाम से वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिये बनाया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। इस समय पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें गणेश भगवान की एक बहुत बड़ी मूर्ति को बनते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में इस वीडियो को चेन्नई में बनी दुनिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा बताया गया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बनी है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Sarin Patel ने वायरल पोस्ट को 27 अगस्त 2025 को शेयर करते हुए लिखा, ”चेन्नई में दुनिया की सबसे बड़ी गणपति प्रतिमा।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में हमें कुछ कमियां नजर आयीं। वीडियो में किसी व्यक्ति के 3 पैर है तो किसी के 4 हाथ। वीडियो में एक धुंधलापन भी है जो इसके डिजिटली बने होने का संकेत देता है। हमें वीडियो के एआई से बने होने का अंदेशा हुआ।

पुष्टि के लिए हमने वायरल वीडियो को एआई जेनरेटेड वीडियो की जांच करने वाले टूल हाइव मॉडरेशन पर अपलोड किया। इसमें वीडियो के एआई से बने होने की संभावना 99 प्रतिशत निकली।

हमने इस वीडियो को बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर की मदद से भी चेक किया। टूल के कई इंडिकेटर्स ने इस वीडियो में एआई छेड़छाड़ की पुष्टि की।

AVSRDD (2025) डिटेक्टर की एनालिसिस रिपोर्ट में इस वीडियो के 99.5 प्रतिशत एआई से बने होने के संकेत दिए।

WAV2LIP-STA (2022) ने इस वीडियो के एआई से बने होने की 92 प्रतिशत संभावना जताई।

हमने वीडियो को लेकर एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ संपर्क किया। उन्होंने भी वीडियो के एआई निर्मित होने की पुष्टि की।

अब बारी थी वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले पेज को स्कैन करने की। हमने पाया कि Sarin Patel को लगभग 5 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि चेन्नई में बनी दुनिया की सबसे बड़ी गणेश मूर्ति के नाम से वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिये बनाया गया है।

  • Claim Review : चेन्नई में बनी दुनिया की सबसे बड़ी गणेश मूर्ति
  • Claimed By : FB User Sarin Patel
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later