X
X

Fact Check: पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार बताने के दावे से वायरल हो रहा डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो डीपफेक

पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार बताने के दावे से वायरल हो रहा डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो डीपफेक है। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में आई खटास के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए भारत को ‘जिम्मेदार’ ठहराया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रहा वीडियो डीपफेक है। ट्रंप ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जिसमें पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार बताया गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ट्रंप के इस डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए दुष्प्रचार कर रहे हैं।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Waheed Asghar Bhatti’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “U.S. President Donald J. Trump  has clearly held India accountable for the flooding situation in Pakistan. President Donald J. Trump has strongly and openly expressed his support for Pakistan and the people of Pakistan, and the President assures their cooperation with #Pakistan during this difficult time. Prowa Medical Instruments…U.S. Embassy Pakistan Pakistan Embassy US…The White House The President said, Let me tell you the truth — and nobody tells the truth like I do. The horrible floods in Pakistan, the destruction, the tragedy. It’s not just climate, it’s not just rain — it’s India. Believe me, India opened their dams in Kashmir. Very unfair, very dangerous. They opened the gates, and millions of tons of water came rushing into Pakistan through Ravi, through Chenab, through Sat Lodge. Everybody knows it, but nobody says it. I’m saying it. Pakistan is suffering — villages underwater, families displaced, children crying, innocent people losing homes, losing crops, losing everything. And why? Because of reckless water releases by India. This is not cooperation. This is not friendship. This is sabotage. This is a crime against humanity. I will say very clearly: the world must hold India accountable. Nobody should ever weaponize water — ever. But Pakistan, you are strong, you are resilient, you will rise again. I stand with you, and I call on people all over the world: if you want to help, if you want to stand with Pakistan in this difficult time, comment below. Help Pakistan and spread this message. Let’s turn awareness.”

हिंदी में इसके संक्षिप्त अनुवाद को यहां पढ़ा जा सकता है।

(“अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति के लिए भारत को स्पष्ट रूप से ज़िम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पाकिस्तान और वहां के लोगों के प्रति अपना  समर्थन जाहिर किया है और इस कठिन समय में पाकिस्तान के साथ सहयोग का आश्वासन दिया है।”)

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को समान संदर्भ में शेयर किया गया है।

पड़ताल

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान बाढ़ संकट का सामना कर रहा है और वहां की बड़ी आबादी इसकी चपेट में है। भारत ने अपनी तरफ बने बांध से पानी छोड़े जाने की चेतावनी पाकिस्तान को दे दी थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, “भारत सरकार के एक सूत्र ने बताया कि भारत ने बुधवार को भारी बारिश के बाद कश्मीर क्षेत्र में अपने हिस्से की नदियों पर बने प्रमुख बांधों के सभी गेट या दरवाजे खोल दिए। (ऐसा किए जाने से पहले) पड़ोसी देश पाकिस्तान को बाढ़ की आशंका के बारे में चेतावनी जारी कर दी गई थी। पाकिस्तान ने कहा कि इस्लामाबाद को चेतावनी मिल गई है और उसके बाद उसने भारत से देश में आने वाली तीन नदियों पर बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है।”

हालांकि, किसी भी रिपोर्ट में ऐसी जानकारी नहीं मिली, जिसमें ट्रंप के पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराए जाने का जिक्र हो।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा और पाया कि ट्रंप के विजुअल और ऑडियो ट्रैक में तालमेल का अभाव नजर आ रहा है। इससे इस वीडियो के एआई मैनिपुलेटेड होने का संदेह होता है। जिसके बाद ऑडियो मैनिपुलेशन या छेड़छाड़ की पुष्टि के लिए हमने डीपफेक डिटेक्शन टूल्स की मदद ली।

डीपफेक डिटेक्शन

बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर की मदद से हमने इस वीडियो को चेक किया और इसके कई डिटेक्टर्स ने इस वीडियो में एआई छेड़छाड़ की अधिकतम संभावना की पुष्टि की। AltFreezing (2023) डिटेक्टर की एनालिसिस इस वीडियो में 80 फीसदी से अधिक एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है। वहीं, DSP-FWA (2019) की रिपोर्ट करीब 80 फीसदी, FTCN (2021) डिटेक्टर 90 फीसदी संभावना, TALL (2023) की रिपोर्ट में करीब 90 फीसदी से अधिक और XCLIP (2022) की रिपोर्ट में करीब 100 फीसदी एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है।

FTCN (2021) डिटेक्टर में इस वीडियो के एआई मैनिपुलेटेड होने की 90 फीसदी संभावना की पुष्टि होती है।

अतिरिक्त पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी एमसीए की पहल डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (डीएयू) की टीम ने टूल्स की मदद से इस वीडियो का विश्लेषण किया, जिसमें इसके एआई से बने होने की संभावना की पुष्टि होती है।

हाइव एआई ऑडियो क्लासिफायर की एनालिसिस के मुताबिक, 30 सेकेंड के फ्रेम के बाद के ऑडियो ट्रैक के एआई से बने होने की संभावना है। वहीं, हिया टूल की एनालिसिस भी इस वीडियो में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है।

हिया टूल की एनालिसिस भी इस वीडियो में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है।

हाइव एआई डीपफेक डिटेक्टर भी इस वीडियो में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है। एनालिसिस में नजर आ रहा रेड लाइन एआई मैनिपुलेशन की संभावना को बताता है।

हाइव एआई डीपफेक डिटेक्टर भी इस वीडियो में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है।

हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो एआई मैनिपुलेटेड है। वायरल वीडियो को फेक दावे से शेयर करने वाला यूजर पाकिस्तान का रहने वाला है। ऐसे ही अन्य एआई क्रिएटेड मल्टीमीडिया की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को एआई चेक सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार बताने के दावे से वायरल हो रहा डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो डीपफेक है। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

  • Claim Review : पाकिस्तान में बाढ़ के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को जिम्मेदार ठहराया।
  • Claimed By : FB User-Waheed Asghar Bhatti
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later