X
X

Fact Check: अर्जेंटीना के गिद्ध के वीडियो को केरल में ‘जटायु’ दिखने का बता किया जा रहा है वायरल

विश्वास ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वायरल वीडियो 2014 का है और अर्जेंटीना का है। इस वीडियो का केरल से कोई लेना-देना नहीं है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़े से पक्षी  को पंख फैलाते देखा जा सकता है। वीडियो में पक्षी  पहले तो कुछ देर अपने पंखों को फड़फड़ाता दिखता है और फिर उड़ जाता है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया है कि यह वीडियो केरल का है।

विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की जांच की पाया  कि यह वीडियो 2014 का है और अर्जेंटीना का है।

क्या हो रहा है वायरल

shelkesanttosh136 नाम के एक थ्रेड्स यूजर ने इस 2 मिनट 10 सेकंड के वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा “#जयश्रीराम  रामायण का दिव्य पक्षी #जटायु बहुत कम दिखाई देता है। हाल ही में इस पक्षी को केरल के सदायमंगलम में देखा गया। मुझे यकीन है कि आप में से किसी ने भी अपने जीवनकाल में इस भव्य पक्षी को नहीं देखा होगा, इसके खूबसूरत पंखों का आनंद लें।”

वायरल पोस्ट का आकाईव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

यह वीडियो एक बार पहले भी गलत दावे के साथ वायरल हुआ था और उस समय भी विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की थी। वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमारे हाथ Denise vieira pinto नाम के एक चैनल द्वारा Apr 12, 2014 को पब्लिश किया गया 6 मिनट 21 सेकंड का एक यूट्यूब वीडियो लगा था। यह वीडियो वायरल वीडियो का बड़ा वर्जन था। वीडियो के साथ टाइटल लिखा था “Liberation Condor”। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि इस गिद्ध को एक पिंजरे से निकाला जाता है और इसके बाद ये गिद्ध कुछ देर अपने पंख फड़फड़ाता है फिर उड़ जाता है।

इसके बाद हमें यह खबर द डोडो वेबसाइट पर भी मिली थी, जिसमें लिखा था- “इस गिद्ध का नाम सयानी है। सयानी को दिसंबर 2012 में कैटामार्का, अर्जेंटीना में गंभीर हालत में पाया गया था। स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की मदद से सयानी को एक साल के लिए इलाज के लिए ब्यूनस आयर्स चिड़ियाघर भेजा गया था। और अंत में पाए जाने के 16 महीने बाद इसे जंगल में छोड़ दिया गया।”

वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि यह वीडियो केरल का है। इसलिए हमने उस समय पुष्टि के लिए केरल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के तत्कालीन PRO कृष्णा कुमार से संपर्क साधा था। उन्होंने हमें बताया था, “यह वीडियो काफी समय से केरल के नाम से वायरल हो रहा है मगर असल में यह वीडियो केरल का नहीं है।”

इस पोस्ट को थ्रेड्स पेज Yshelkesanttosh136 ने साझा किया था। इस पेज के 100 फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वायरल वीडियो 2014 का है और अर्जेंटीना का है। इस वीडियो का केरल से कोई लेना-देना नहीं है।

  • Claim Review : रामायण का दिव्य पक्षी जटायु हाल ही में केरल के सदायमंगलम में देखा गया।
  • Claimed By : Threads User shelkesanttosh136
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later