Fact Check: योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के वीडियो में अलग से जोड़ा गया आपत्तिजनक ऑडियो फर्जी दावे से वायरल
विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के भजन कार्यक्रम में शामिल होने के वीडियो को एडिट किया गया है। इसमें आपत्तिजनक शब्द जोड़कर इसे गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। जबकि असली वीडियो में ऐसा कुछ नहीं था, उसमें गायक सिर्फ भजन गा रहे थे।
- By: Umam Noor
- Published: Oct 10, 2025 at 05:22 PM
- Updated: Oct 10, 2025 at 06:29 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर के सांसद रवि किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्हें कई लोगों के साथ जमीन पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो में एक व्यक्ति माइक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कुछ गाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि सभी लोग गाने का आनंद ले रहे हैं लेकिन तभी आदित्यनाथ वहां से उठ जाते हैं।
अब इसी वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि एक कार्यक्रम में जब गायक ने आपत्तिजनक गाना गया, तो इसे सुनकर योगी आदित्यनाथ वहां से उठकर चले गए।
विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के भजन कार्यक्रम में शामिल होने के वीडियो को एडिट किया गया है। इसमें आपत्तिजनक शब्द जोड़कर इसे गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। जबकि असली वीडियो में ऐसा कुछ नहीं था, उसमें गायक सिर्फ भजन गा रहे थे।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ने 8 अक्टूबर को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “&#$ नाम सुन बाबा कहे भाग गए ?? सच ही कहा गायक ने अपने संगीत के माध्यम से॥ सरकार में जो बैठे है वो &#$ है॥
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
विश्वास न्यूज ने पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च करने पर असली वीडियो कई न्यूज वेबसाइट तथा यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला।
एमएसएन की वेबसाइट पर 17 अगस्त को इस वीडियो को अपलोड किया गया है। यहां इस वीडियो में गायक को भजन गाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में हमें कहीं भी वह शब्द नहीं मिले, जो कि वायरल वीडियो में थे। यहां खबर में दी गई जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के सांसद रवि किशन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जन्माष्टमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए।
भारत 24 लाइव के भी यूट्यूब चैनल पर हमें वायरल वीडियो का बड़ा वर्जन अपलोड किया हुआ मिला। 17 अगस्त 2025 को अपलोड वीडियो में यहां भी गायक को भजन गाते हुए सुना जा सकता है।
वायरल वीडियो हमें रवि किशन के ऑफिशियल फेसबुक पेज भी 17 अगस्त को अपलोड किया हुआ मिला। यहां भी वीडियो में गायक को साफ़ तौर पर भजन गाते हुए सुन सकते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सबकी तरह योगी आदित्यनाथ भी भजन का आनंद ले रहे होते हैं लेकिन फिर किसी काम से उठ जाते हैं।
एएनआई के यूट्यूब चैनल पर भी हमें इस कार्यक्रम का वीडियो 17 अगस्त को अपलोड मिला। यहां भी गायक को भजन गाते हुए सुन सकते हैं। एएनआई ने भी वीडियो में कहीं भी आपत्तिजनक टिप्पणी का जिक्र नहीं किया है।
न्यूज सर्च करने पर हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी खबर मिली। 17 अगस्त 2025 की खबर के अनुसार, “गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। यहां सांसद रवि किशन सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने जमकर झूमे। रवि किशन ने ‘राधे-राधे’ और ‘अच्युतम केशवम’ जैसे भजन गाए और फिर थिरकने लगे। उनका ये डांस देखकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुरा उठे। जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।”
”मंदिर आगमन के बाद नियमित पूजा-अर्चना के बाद वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार पहुंचे, जहां श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था। रात 12 बजते ही ””नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की”” और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा’ की मंगल धुन और और घंट-घड़ियाल की गूंज से मंदिर परिसर गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना की।”
वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, ये जन्माष्टमी का वीडियो है और मंदिर के कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ और रवि किशन शामिल हुए थे, इस कार्यक्रम में भजन गाये गए थे।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर ‘अख्तर बोहारिया’ को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह अहमदाबाद के रहने वाले हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के भजन कार्यक्रम में शामिल होने के वीडियो को एडिट किया गया है। इसमें आपत्तिजनक शब्द जोड़कर इसे गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। जबकि असली वीडियो में ऐसा कुछ नहीं था, उसमें गायक सिर्फ भजन गा रहे थे।
- Claim Review : एक कार्यक्रम में जब गायक ने आपत्तिजनक गाना गया, तो इसे सुनकर योगी आदित्यनाथ वहां से उठकर चले गए।
- Claimed By : FB User- Akhtar Bhohariya
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












