X
X

Fact Check: महाराष्ट्र के पुराने वीडियो को ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो महाराष्ट्र के शेगांव में निकाली गई गजानन महाराज की पालकी यात्रा का है। जिसे अब सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 का बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फ़िलहाल से कोई संबंध नहीं है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025’ का शुभारंभ दिल्ली से 7 नवंबर 2025 को हुआ। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा छतरपुर स्थित कात्यायनी शक्ति पीठ से शुरू हुई, जो वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने जांच में दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो महाराष्ट्र के शेगांव में निकाली गई गजानन महाराज की पालकी यात्रा का है। जिसे सोशल मीडिया पर हालिया बताकर सनातन हिंदू एकता पदयात्रा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Ashish Bhaiya’ ने (अर्काइव लिंक) 8 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन, “हिंदू राष्ट्र पदयात्रा में लाखों लोगों की संख्या में सनातनियों की हूंकार जय बागेश्वर धाम की जय।”

वीडियो पर लिखा हुआ है: प्रथम पदयात्रा दिल्ली से श्रि वृंदावन धाम भारत हिंदुराष्ट्र होके रहेगा। दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा में अगर आप सामिल नहीं हो पा रहे है तो विडीयो को। शेयर करके समर्थन करे। जय श्रीराम

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। हमें ucn news live  के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड मिला। 31 जुलाई 2025 को अपलोड वीडियो में वायरल वीडियो के दृश्य को देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो महाराष्ट्र के शेगांव की श्री गजानन महाराज की पालकी यात्रा का है।

वीडियो saidulislam045 नाम के इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया हुआ मिला। 21 सितंबर 2025 को शेयर किए गए वीडियो में बताया, इसे खामगांव शहर से शेगांव का लाइव वीडियो बताया गया है।

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

हमने वीडियो को महाराष्ट्र के पत्रकार वरुण सिंह के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो महाराष्ट्र का है और पुराना है।

पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय इसे पंजाबी  भाषा में शेयर कर एक्टर और बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की अंतिम यात्रा का बताया गया था। पंजाबी भाषा में की गई फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें।

महाराष्ट्र के वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर को फेसबुक पर 8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो महाराष्ट्र के शेगांव में निकाली गई गजानन महाराज की पालकी यात्रा का है। जिसे अब सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 का बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फ़िलहाल से कोई संबंध नहीं है। 

  • Claim Review : वीडियो 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' का है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Ashish Bhaiya
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later