X
X

Fact Check: किसानों को मुआवजा देते योगी आदित्यनाथ का 2012 का वीडियो अब बिहार चुनाव से जोड़कर गलत दावे से वायरल  

योगी आदित्यनाथ ने 2012 में गोरखपुर से सांसद रहते हुए अपने क्षेत्र के किसानों को मुआवजा बांटा था। उस दौरान के वीडियो को बिहार चुनाव से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है।  

Yogi Adityanath News, Yogi Adityanath Video, Bihar Election 2025, Bihar Chunav, Yogi Adityanath 2012 video

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार चुनाव से जोड़कर सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके सामने कुछ लोगों को रुपये दिए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ के सामने वोटरों को रुपये दिए जा रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वोटरों को पैसे बांटे जाने के दावे से वायरल हुआ था, तब विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला था कि वर्ष 2012 में योगी आदित्यनाथ ने किसानों को फसल का मुआवजा बांटा था। यह वीडियो उस दौरान का है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर sahilkhan.96592 ने 8 नवंबर को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “बीजेपी बिहार में पेशे देकर वोट खरीदे जा रहे है इलेक्शन के टाईम पर, देख लो सब ऐसे जीत होती हैं।

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने इसका कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 20 फरवरी 2020 को फेसबुक यूजर Santosh Rajbhar की प्रोफाइल पर क्लिप का लंबा वर्जन मिला।

हालांकि, पोस्ट में वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना तो साफ है कि इसका बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से कोई संबंध नहीं है।

इससे पहले फरवरी 2022 में जब यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर वायरल हुआ था, तब विश्‍वास न्‍यूज ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय गौतम से संपर्क किया था। उन्‍होंने बताया था कि योगी आदित्यनाथ ने 20 अप्रैल 2012 को जीतपुर गांव में कुछ किसानों को उनकी जली हुई फसल का मुआवजा बांटा था। वह उस समय गोरखपुर के सांसद थे। वायरल वीडियो उसी समय का है।

पीआईबी की जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी।

योगी आदित्यनाथ के पुराने वीडियो को गलत दाव से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 3 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: योगी आदित्यनाथ ने 2012 में गोरखपुर से सांसद रहते हुए अपने क्षेत्र के किसानों को मुआवजा बांटा था। उस दौरान के वीडियो को बिहार चुनाव से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है।  

  • Claim Review : बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ के सामने वोटरों को रुपये दिए जा रहे हैं।
  • Claimed By : Insta User- sahilkhan.96592
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later