X
X

Fact Check : भाजपा ने यादवों को नहीं कहा ‘रंगदार’, छेड़छाड़ कर वायरल की जा रही Fake पोस्ट

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुआ। भाजपा की अधूरी एक्‍स पोस्‍ट को गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Nov 12, 2025 at 03:37 PM
  • Updated: Nov 14, 2025 at 01:42 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट वायरल हो रही है। भाजपा के एक्‍स हैंडल की एक पोस्‍ट के स्‍क्रीनशॉट के नाम पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। इस पोस्‍ट में लिखा है कि जब तक सूरज के साथ चांद रहेगा, अहीर रंगदार रहेगा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भाजपा ने यादवों को लेकर यह लिखा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी विस्‍तार से जांच की। पता चला कि भाजपा के एक्‍स हैंडल पर मौजूद पोस्‍ट के अधूरे हिस्‍से को गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है। दरअसल भाजपा ने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को निशाना बनाते कुछ भोजपुरी गानों का जिक्र करते हुए एक्‍स हैंडल पर एक थ्रेड पोस्‍ट किया था। उसी में इस बात का जिक्र आरजेडी को निशाना बनाने के लिए किया गया था।

क्‍या हो रहा है वायरल

अलकेश यादव अवधी नाम के एक फेसबुक यूजर ने 8 नवंबर को भाजपा के एक्‍स हैंडल की पोस्‍ट का अधूरी स्‍क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “BJP आईडी को चलाने वाला अहीर बिरादर है का। लिखता है-जब तक सूरज के साथ चांद रहेगा,अहीर बिरादर रंगदार रहेगा।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले भाजपा के एक्‍स हैंडल BJP4India को स्‍कैन किया, क्‍योंकि वायरल पोस्‍ट में इसी हैंडल का जिक्र किया गया था। सर्च करने पर हमें 24 अक्‍टूबर का एक थ्रेड मिला। इसमें भाजपा की ओर से कुछ भोजपुरी गानों की आलोचना करते हुए आरजेडी पर सवाल खड़ा किया गया।

पोस्‍ट के अंत में एक गाने के साथ लिखा गया, “जब तक सूरज के साथ चांद रहेगा, अहीर रंगदार रहेगा।” इसी पोस्‍ट में ठीक नीचे कुछ और लाइनें लिखी हुईं मिलीं। इसमें लिखा गया, “RJD आए दिन इस तरह के गाने बनाकर गुंडागर्दी को शह दे रही है। डराना, धमकाना, दबदबा कायम करना जैसे नकारात्मक भावों को अहीरों की पहचान बताया जा रहा है। RJD सत्ता में आई तो बिहार में चहुँओर गुंडागर्दी ही होगी।”

इससे यह स्‍पष्‍ट हो गया कि भाजपा के नाम पर वायरल हो रही पोस्‍ट अधूरी है। पोस्‍ट के शुरुआती हिस्‍से को काटकर गलत संदर्भ के साथ वायरल किया गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के दौरान भाजपा की सोशल मीडिया टीम के सदस्‍य शशि कुमार से संपर्क किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल पोस्‍ट फेक है।

पड़ताल के अंत में हमने अलकेश यादव अवधी नाम के फेसबुक अकाउंट की जांच की । इस अकाउंट को पांच हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर फैजाबाद का रहने वाला है। यह अकाउंट जनवरी 2015 में बनाया गया था।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुआ। भाजपा की अधूरी एक्‍स पोस्‍ट को गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : भाजपा ने यादवों को बताया रंगबाज
  • Claimed By : FB Alkesh Yadav
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later