Fact Check: सऊदी अरब बस हादसे की वास्तविक जैसी नजर आ रही यह तस्वीर एआई क्रिएटेड है
सऊदी अरब के मदीना में हुए बस हादसे की घटना के दावे से वायरल हो रही तस्वीर एआई क्रिएटेड है। दिखने में वास्तविक जैसी नजर आ रही इस तस्वीर को न केवल सामान्य यूजर्स, बल्कि अनगिनत न्यूज रिपोर्ट्स में भी सही मानते हुए इस्तेमाल किया गया है।
- By: Rajesh Upadhyay
- Published: Nov 19, 2025 at 11:50 AM
- Updated: Nov 19, 2025 at 02:40 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सऊदी अरब में हुए बस हादसे में करीब 40 से अधिक भारतीयों की मौत की दुखद घटना के बाद एक तस्वीर को व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है । यह तस्वीर न केवल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गई, बल्कि कई अन्य न्यूज वेबसाइट्स ने भी इस तस्वीर को इस घटना की रिपोर्ट में इसे वास्तविक मानते हुए शेयर किया। तस्वीर बस हादसे की है, जिसमें बस और टैंकर की टक्कर के बाद आग से खाक हुई बस नजर आ रही है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस तस्वीर को एआई क्रिएटेड पाया। वास्तविक जैसी नजर आ रही इस तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है और इसी वजह से न केवल सामान्य यूजर्स, बल्कि कई न्यूज वेबसाइट्स भी इसे सच मान बैठे।
क्या है वायरल?
विश्वास न्यूज के टिपलाइन के अलावा एक यूजर ने विश्वास न्यूज के संपर्क ईमेल पर यह तस्वीर भेज कर इसकी सच्चाई बताए जाने का अनुरोध किया।

पड़ताल
वायरल तस्वीर की जांच के लिए जब हमने इसे रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें यह तस्वीर कई रिपोर्ट्स (आर्काइव लिंक) में लगी मिली। जिन न्यूज वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स में इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, वह सभी सऊदी बस हादसे से संबंधित घटना की रिपोर्ट है।

हालांकि, किसी भी रिपोर्ट में हमें इस तस्वीर का सोर्स या स्रोत नहीं मिला, जो इसकी वास्तविकता को संदिग्ध बनाता है। दो अलग-अलग रिपोर्ट्स में हमें यह तस्वीर प्रतीकात्मक संदर्भ के साथ लगी मिली और अधिकांश में इस तस्वीर को एक्स का साभार देते हुए इस्तेमाल किया गया है।
सर्च में हमें एक एक्स हैंडल मिला, जिससे इस तस्वीर (आर्काइव लिंक) को बिना किसी स्रोत के संदर्भ के साथ 17 नवंबर को साझा किया गया है। यह वेरिफाइड प्रोफाइल है, जिसमें यूजर ने खुद को रिसर्चर बताया है और यह प्रोफाइल अप्रैल 2023 से एक्स पर मौजूद है।
अब तक की जांच इस तस्वीर के एआई क्रिएटेड होने के संदेह की पुष्टि करती है। इसलिए जांच के अगले चरण में हमने इस तस्वीर को एआई से बनाए गए कंटेंट की जांच करने वाले गूगल डीपमाइंड के टूल सिंथआईडी की मदद से हमने इसे चेक किया।
सिंथआईडी की एनालिसिस इस तस्वीर के एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करती है। सिंथआईडी की एनालिसिस में इस तस्वीर के हिस्सों को नीले रंग में देखा जा सकता है, जिसे एआई की मदद से क्रिएट किया गया है।

कई अन्य टूल्स हाइव मॉडरेशन और डीकॉपी एआई भी इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना की पुष्टि करते हैं।

हाइव की एनालिसिस के मुताबिक, इस तस्वीर के फ्लक्स टूल से बनाए जाने की संभावना सर्वाधिक है। बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर की मदद से हमने इस मल्टीमीडिया को चेक किया और इसके कई इंडिकेटर्स ने इस वीडियो में एआई छेड़छाड़ की अधिकतम संभावना की पुष्टि की।
बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर की मदद से हमने इस मल्टीमीडिया को चेक किया और इसके लगभग कई इंडिकेटर्स (एनालिसिस 1, एनालिसिस 2) ने इस वीडियो में एआई छेड़छाड़ की अधिकतम संभावना की पुष्टि की। वेराएआई डिटेक्टर भी इस त्सवीर में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, “भारत के हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त ने बताया है कि सऊदी अरब में मदीना के पास एक बस में आग लगने से 45 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। वीसी सज्जनार ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बस में 46 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बचे एक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। ज़्यादातर पीड़ित हैदराबाद के हैं, जो दक्षिणी तेलंगाना राज्य में स्थित है।”
रिपोर्ट के मुताबिक, “तेलंगाना सरकार ने एक बयान में कहा कि तीर्थयात्री इस्लाम के पवित्र शहर मक्का से मदीना जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।” एआई क्रिएटेड ऐसे अन्य डीपफेक मल्टीमीडिया की जांच से संबंधित फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के एआई चेक सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष: सऊदी अरब के मदीना में हुए बस हादसे की घटना के दावे से वायरल हो रही तस्वीर एआई क्रिएटेड है। दिखने में वास्तविक जैसी नजर आ रही इस तस्वीर को न केवल सामान्य यूजर्स, बल्कि अनगिनत न्यूज रिपोर्ट्स में भी सही मानते हुए इस्तेमाल किया गया है।
- Claim Review : सऊदी अरब बस हादसे की तस्वीर।
- Claimed By : Tipline User
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












