X
X

Fact Check: योगी आदित्‍यनाथ की तस्‍वीर का दुरुपयोग करके बनाई गई है वायरल पोस्‍ट

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। पोस्‍ट फर्जी है। इस पोस्‍ट का मकसद यूजर की जानकारी लेना और फॉलोअर्स बढ़ाना है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नाम पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में सीएम योगी की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करते हुए दावा किया गया कि उनकी ओर से गरीबों को फ्री में सोने का हार दिया जा रहा है। इसे पाने के लिए पेज को फॉलो और फॉर्म भरने को कहा गया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। पोस्‍ट फर्जी है। इस पोस्‍ट का मकसद यूजर की जानकारी लेना और फॉलोअर्स बढ़ाना है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘फ्री वाला बाबा’ ने एक पोस्‍ट को अपलोड करते कैप्शन में लिखा है, “ऐसा मौका जिदंगी मे दुबारा नही मिलेगा मेरे दोस्तों।”

वीडियो पोस्‍ट के ऊपर लियाा गया, “योगी आदित्‍यनाथ ने कर दिया बड़ा ऐलान। जल्‍दी करें और पाएं।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट में इस्‍तेमाल किए गए वीडियो को ध्‍यान से देखा। इसमें दावा किया गया कि योगी आदित्‍यनाथ गरीबों को फ्री सोने का हार दे रहे हैं। यह सुनने में ही हमें फेक लगा।

हालांकि, केंद्र और विभिन्न राज्‍य सरकारें अलग-अलग वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है, लेकिन सोने का हार फ्री देने जैसी कोई योजना नहीं चलाती है। जांच के क्रम में हमने यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से लेकर सोशल मीडिया हैंडल्‍स तक को खंगाला। हमें ऐसी कोई योजना नहीं मिली, जैसा कि वायरल पोस्‍ट में दावा किया गया है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए पोस्‍ट में बताए गए लिंक पर क्लिक किया। यह संदिग्ध लिंक था । यह हमें एक असंबंधित वेबसाइट पर ले गया, जिसका किसी भी योजना से कोई संबंध नहीं था। इसके अलावा इसमें पेज को फॉलो करने की बात कही गई थी।

विश्‍वास न्‍यूज ने अधिक जानकारी के लिए साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि हैकर्स इसी तरह से ठगी करते हैं। वो इसी तरह की लुभावनी पोस्ट के जरिए यूजर को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। एक बार यूजर लिंक पर क्लिक कर देता है, तो वो उसका डेटा चोरी कर लेते हैं या फिर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब आठ लाख लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल पोस्‍ट फर्जी है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करते हुए वायरल पोस्‍ट तैयार की गई है

  • Claim Review : योगी आदित्‍यनाथ ने कर दिया बड़ा ऐलान। जल्‍दी करें और पाएं।
  • Claimed By : FB User Free wala baba
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later