X
X

Fact Check: बंगाल में हुई ममता बनर्जी की रैली के वीडियो को पटना की ‘वोट चोरी’ यात्रा का बता फैलाया जा रहा है झूठ

विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की तो पाया कि वायरल वीडियो का बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के खिलाफ किसी विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। यह कोलकाता का वीडियो है, जिसे गलत दावे के साथ बिहार चुनाव के बाद का बताकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Nov 27, 2025 at 12:59 PM
  • Updated: Nov 28, 2025 at 11:22 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले ली है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बिहार में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद लोग ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की और इसे फर्जी पाया। यह वीडियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता का है, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision(SIR)) के खिलाफ रैली निकाली थी।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर s_ranjan_.01 ने 17 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा “बोट चोरी यात्रा in PATNA CITY”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें यह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर 5 नवंबर 2025 को अपलोड मिला। यह ममता बनर्जी के नेतृत्व में 4 नवंबर, 2025 को कोलकाता में SIR के खिलाफ हुई रैली का टीज़र था।

रैली का पूरा वीडियो भी हमें इसी चैनल पर 4 नवंबर 2025 को अपलोड मिला।

कीवर्ड्स  ढूंढ़ने पर भी हमें इस रैली को लेकर कई खबरें मिलीं। इंडिया टुडे की 4 नवंबर 2025 की खबर के अनुसार, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर उतरीं और वोटर लिस्ट के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ एक बड़ी रैली की अगुआई  की।”

इस मामले में दैनिक जागरण के पश्चिम बंगाल ब्यूरो प्रमुख जेके वाजपेयी ने भी कन्फर्म किया किया कि वीडियो कोलकाता का है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर s_ranjan_.01 को 300 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की तो पाया कि वायरल वीडियो का बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के खिलाफ किसी विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। यह कोलकाता का वीडियो है, जिसे गलत दावे के साथ बिहार चुनाव के बाद का बताकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : बिहार में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद लोग ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • Claimed By : Instagram user s_ranjan_.01
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later