X
X

Fact Check:  AI जेनरेटेड है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल होने की बात करते सलमान खान का वीडियो

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल होने की बात करते सलमान खान का यह वीडियो एआई टूल की मदद से बनाया गया है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।   

Salman Khan News, Salman Khan AIMIM Video, Asaduddin Owaisi, Viral Video, Salman Khan AI video, Salman Khan joins AIMIM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनको यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह जल्द ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ज्वाइन करेंगे। इसके साथ में उनकी ओवैसी के साथ कथित तस्वीर भी शेयर की गई है। कुछ यूजर्स इसे सच समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो और तस्वीर एआई क्रिएटेड निकले। सलमान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टा यूजर ayubeditz ने 18 जनवरी 2026 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, “असदुद्दीन ओवैसी जी, बहुत ही जल्द आपसे मुलाकात होगी — Salman Khan

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट हमें नहीं मिली। अगर सलमान ऐसा कोई एलान करते तो खबरों में यह जरूर आता।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। सलमान खान के इंस्टा हैंडल पर 21 अप्रैल 2023 को एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह दुबई में होने वाले एक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते दिख रहे हैं। वीडियो में वायरल बयान नहीं दिया गया है।  

वायरल वीडियो और सलमान के इंस्टा हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में बैकग्राउंड समान हैं। इससे पता चलता है कि वायरल वीडियो में पोस्ट किए गए वीडियो के जूम शॉट का प्रयोग किया गया है।

वायरल वीडियो के एआई से बने होने की संभावना को देखते हुए हमने इसे एआई वीडियो डिटेक्शन टूल ऑरिजिन डॉट एआई से चेक किया। इसमें इसे 99 फीसदी एआई संभावित बताया गया।

हिया से हमने इसके ऑडियो को चेक किया। इसमें भी एआई टूल के प्रयोग की संभावना जताई गई।

इसके बाद हमने पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर को हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इसमें तस्‍वीर के एआई से बने होने की संभावना 99 फीसदी से अधिक जताई गई।

इस बारे में हमने मुंबई में एंटरेटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

डीपफेक वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इस तरह के कुछ और फेक दावे वाले वीडियो शेयर किए हैं। इंस्‍टाग्राम पर यूजर के करीब 1 लाख 65 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल होने की बात करते सलमान खान का यह वीडियो एआई टूल की मदद से बनाया गया है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।   

  • Claim Review : सलमान खान ने कहा कि वह जल्द ही ओवैसी की एआईएमआईएम ज्वाइन करने वाले हैं।
  • Claimed By : Insta User- ayubeditz
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later