X
X

Fact Check: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के सामने झुकते पीएम मोदी का वायरल वीडियो AI निर्मित है

वायरल दावा फेक है और वीडियो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

PM Modi Masoud Pezeshkian AI video, PM Modi bowing video AI, Masoud Pezeshkian, Iran President News, Iran President Modi AI video, PM Modi News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ब्रिक्स 2026 में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन भी शामिल हुए थे। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेजेश्कियन का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी को ईरान के राष्ट्रपति के सामने झुकते हुए दिखाया गया है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के पैर छुए।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर ‘Aurangzeb’ ने 13 सितंबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “भारतीय प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति के पैर छुए और सस्ती कीमतों पर लगातार गैस, तेल, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद किया।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें पता चला कि इस पोस्ट को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभ्रमण्यम स्वामी ने भी शेयर किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया।

इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा तो इस पर हमें ‘Pixversa.ai‘ लिखा हुआ दिखा। यह एआई वीडियो बनाने का एक टूल है।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल्स से चेक किया। ‘हाइव मॉडरेशन’ ने इसे 99 परसेंट से अधिक एआई-निर्मित बताया।

‘अनडिटेक्टेबिल’ और ‘uncovai’ ने भी इसके एआई से बने होने की संभावना जताई।

Undetectable.ai का परिणाम।
Uncovai का परिणाम।

इस बारे में हमने ‘दैनिक जागरण’ में विदेश मामले कवर करने वाले विशेष संवाददाता जय प्रकाश रंजन से संपर्क किया। उन्होंने वायरल वीडियो को फेक बताया।

क्या है संदर्भ?

दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर 2026 को भारत की अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। ‘पीआईबी हिंदी’ के एक्स हैंडल पर 14 सितंबर को एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी गई कि ब्रिक्स 2026 का समापन हो गया है। इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों, सहयोग और साझा विकास पर सार्थक चर्चा हुई।

‘एएनआई’ के एक्स हैंडल पर 11 सितंबर 2026 को की गई पोस्ट के अनुसार, पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से इतर द्विपक्षीय बैठक की। बता दें कि पेजेश्कियन ब्रिक्स में शामिल होने के लिए भारत आए थे। पोस्ट में इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की 13 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिक्स समिट से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की मेजबानी की। वह अपनी बेटी जहरा के साथ नई दिल्ली पहुंचे थे।

ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

एआई वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को अंत में हमने स्कैन किया। यह अकाउंट जून 2023 से सक्रिय है।

निष्कर्ष: पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की द्विपक्षीय बैठक हुई थी। वायरल दावा फेक है और वीडियो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

  • Claim Review : पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के पैर छुए।
  • Claimed By : X User- Aurangzeb
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later