X
X

Fact Check: आसमान में नजर आते आग के ड्रैगन का वीडियो AI निर्मित

आसमान में नजर आता आग के ड्रैगन के वायरल वीडियो फर्जी है। वीडियो को एआई टूल्स की मदद से तैयार किया गया है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Sep 11, 2025 at 02:00 PM
  • Updated: Mar 26, 2026 at 04:37 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में अजीबोगरीब आकार का आग का ड्रैगन निकलता हुआ नजर आता है और नीचे खड़े लोग हैरत से उसे देख रहे होते हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली और गुरुग्राम का है, जहां पर ये नजारा देखने को मिला।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा फर्जी है। असल में वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि सिंथेटिक है, जिसे एआई टूल्स की मदद से तैयार किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘dhiraj_sahu_0011’ ने 7 सितंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “दिल्ली गुड़गांव का यह वीडियो है देखो अब क्या-क्या होने वाली है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। अगर सच में दिल्ली और गुरुग्राम में ऐसी कोई घटना हुई होती तो इससे जुड़ी कोई न कोई न्यूज रिपोर्ट जरूर मौजूद होती।

वीडियो से जुड़ी कोई जानकारी न मिलने पर हमें इसके एआई की मदद से बने होने का संदेह हुआ। फिर हमने एआई डिटेक्शन टूल्स से वीडियो के बारे में सर्च किया। हमने सबसे पहले हाइव मोडरेशन टूल का इस्तेमाल किया। हाइव टूल ने वीडियो के 93 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने undetectable टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने भी वीडियो को डीपफेक बताया। टूल ने 93 फीसदी तक वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई। 

हमने वीडियो को लेकर एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ संपर्क किया।  उनका कहना है कि वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि इसे एआई की मदद से बनाया गया है, क्योंकि वीडियो में बादल की बनावट का आकार और बनावट काफी अलग है। वीडियो में लाइटिंग और आग जिस तरह से फैल रही है, वो सारी चीजें असली से बिल्कुल विपरीत हैं।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आसमान में नजर आता आग के ड्रैगन का वायरल वीडियो फर्जी है। असल में वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि सिंथेटिक है, जिसे एआई टूल्स की मदद से तैयार किया गया है।

  • Claim Review : दिल्ली और गुरुग्राम में दिखे आग के ड्रैगन का वीडियो।
  • Claimed By : Inst User dhiraj_sahu_0011
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later