Fact Check: क्रैश हुए विमान की AI-Generated तस्वीर को अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जोड़ किया जा रहा वायरल
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अहमदाबाद क्रैश से जोड़ते हुए वायरल हो रही यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jun 13, 2025 at 02:49 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन के क्रैश होने के बाद सोशल मीडिया पर क्रैश हुए हवाई जहाज की एक तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान है।
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह तस्वीर असल में एआई निर्मित है।
क्या है वायरल?
फेसबुक यूजर Houston Desis ने 13 मई 2025 को वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को एअर इंडिया क्रैश से जोड़ते हुए शेयर किया, और साथ में लिखा “जीवन इतना छोटा है कि हम कभी नहीं जान पाते कि क्या आ जाए। इस त्रासदी ने सभी को दुखी कर दिया है और हम मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं।”

पड़ताल
इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में पूरा विमान एक बिल्डिंग में घुसा हुआ है, जबकि अहमदाबाद में हुई घटना में प्लेन बिल्डिंग से टकराकर उसके पास जाके गिरा था। हमें शक हुआ कि यह क्लिप AI निर्मित हो सकती है।
हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले हाइव मॉ़डरेशन टूल्स से सर्च किया। टूल ने इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99.8 फीसदी तक बताई।

एक और टूल साइट इंजन ने भी इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99 फीसदी बताई।

एक दूसरे टूल ‘इज इट एआई’ ने भी इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99 फीसदी बताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने फोटो को एआई जेनरेटेड बताया।
इस मामले में पुष्टि के लिए विश्वास न्यूज ने अहमदाबाद क्रैश को कवर कर रहे दैनिक जागरण, गुजरात के वरिष्ठ संवाददाता शत्रुघ्न शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि विमान मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बने हॉस्टल से टकराया था और प्लेन का एक हिस्सा बिल्डिंग में टूटकर रह गया था मगर पूरा प्लेन बिल्डिंग में वायरल तस्वीर की तरह नहीं घुसा था।
वायरल तस्वीर को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Houston Desis को 63 हजार से अधिक यूजर फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अहमदाबाद क्रैश से जोड़ते हुए वायरल हो रही यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
- Claim Review : यह अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान है।
- Claimed By : FB User Houston Desis
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












