X
X

Fact Check: AI क्रिएटेड है गंगा नदी में बिजली का तार गिरने से हुए हादसे का वीडियो

बदायूं के कछला गंगा घाट पर पानी में रेलवे लाइन का तार गिरने जैसा कोई हादसा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर इस दावे से एआई क्रिएटेड वीडियो वायरल कर भ्रम फैलाया जा रहा है।

Ganga River Viral Video, AI Generated Video, Ganga River News, Viral Video, Fact Check News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गंगा नदी में हादसे का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नदी में विस्फोट के बाद जानमाल का नुकसान होते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के बदायूं के कछला गंगा घाट पर रेलवे लाइन का तार पानी में गिरने से हादसा हो गया।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि बदायूं के कछला गंगा घाट पर ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ra.dheshyam1660 ने 16 जनवरी 2026 को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। उस पर लिखा है, “कछला गंगा घाट, रेलवे लाइन का तार पानी में गिर ने से बहुत बड़ा हादसा होने से बचा।

वीडियो के करीब 32 लाख व्यूज हैं।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से गूगल पर इस बारे में सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें अचानक पानी में विस्फोट होता है और कुछ लोगों को अजीब तरीके से गिरते हुए देखा जा सकता है। इससे हमें यह वीडियो एआई से बनाया गया लगा।

हमने इसे एआई वीडियो डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इसमें इसे 99 फीसदी से अधिक एआई संभावित बताया गया।

एआई वीडियो डिटेक्टर नामक एक अन्य टूल ने भी इसे एआई संभावित बताया।

इस बारे में हमने बदायूं के एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि कछला गंगा घाट पर ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। इस तरह की फेक वीडियो पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर विमान की इमरजेंसी लैडिंग का एक एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वहां लोग घबरा गए थे। वीडियो को बनाने वाले कॉलेज के एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए फेक वीडियो को पोस्ट करने की बात कही थी।

हाल-फिलहाल में इस तरह के एआई निर्मित वीडियो की कई पोस्ट सामने आई हैं, जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की हैं। रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

एआई क्रिएटेड वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वीडियो के 30 लाख से अधिक व्यूज होने पर उसने इसे दोबारा पोस्ट किया है।

निष्कर्ष: बदायूं के कछला गंगा घाट पर पानी में रेलवे लाइन का तार गिरने जैसा कोई हादसा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर इस दावे से एआई क्रिएटेड वीडियो वायरल कर भ्रम फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : बदायूं के कछला गंगा घाट पर रेलवे लाइन का तार पानी में गिरने से हादसा हो गया।
  • Claimed By : Insta User- ra.dheshyam1660
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later