X
X

Fact Check : ईरान से युद्ध रोकने की अपील करते इजरायली सैनिक की यह वायरल क्लिप AI-Generated है

विश्वास न्यूज़ ने पाया कि इजरायली सैनिक के ईरान से युद्ध खत्म करने की गुहार लगाने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jun 26, 2025 at 03:36 PM
  • Updated: Jun 26, 2025 at 03:46 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़): इजरायल और ईरान के बीच तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  कथित तौर पर एक इजरायली सैनिक को युद्ध खत्म करने की अपील करते हुए देखा जा सकता है। कई यूजर असली मानकर इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने वायरल क्लिप की जांच की और पाया कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाई गयी है।

वायरल पोस्ट में क्या है

इंस्टाग्राम यूजर Mdi Shaik (आर्काइव लिंक) ने 16 जून, 2025 को यह पोस्ट शेयर किया। वीडियो में एक सैनिक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “ईरान, हम आपसे विनती करते हैं, कृपया हमला बंद करें। आधा इजरायल खत्म हो चुका है। हम आत्मसमर्पण करते हैं। बस इस विनाश को रोकें।”  

पड़ताल

हमने अपनी जांच शुरू करते हुए सबसे पहले इस वीडियो को बारीकी से देखा। हमें इसमें कुछ कमियां नजर आयीं। उदाहरण के लिए, सैनिक के हाथ की हरकत रोबोट जैसी लग रही थी। हमें संदेह हुआ कि यह वीडियो AI से बनाया गया हो सकता है।

चेक करने के लिए हमने AI डिटेक्शन टूल से इस वीडियो की जांच करने का फैसला किया।

AI डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन ने 86% से ज़्यादा संभावना जताई कि वीडियो AI द्वारा जेनरेट  किया गया है।

हमने अपने पार्टनर डीपफ़ेक्स एनालिसिस यूनिट (DAU) से भी संपर्क किया, जो मिसइन्फॉर्मेशन  कॉम्बैट अलायंस (MCA) की एक पहल है। DAU टीम के निष्कर्ष इस प्रकार हैं:

1) हिया – टूल ने पाया कि ऑडियो ट्रैक AI द्वारा जेनरेट  या संशोधित किया गया है।

2) डीपफ़ेक-ओ-मीटर – 6 ऑडियो क्लासिफायर में से 4 ने AI द्वारा जेनरेट  किए गए ऑडियो के लिए हाई कॉन्फिडेंस स्कोर दिए।

हमने वायरल वीडियो को AI विशेषज्ञ डॉ. अज़हर माचवे के साथ भी शेयर किया। उन्होंने भी पुष्टि की कि वीडियो AI द्वारा जेनरेट किया गया है।

ईरान-इज़राइल संघर्ष के बारे में अधिक जानकारी इन न्यूज़ रिपोर्टों में पढ़ी जा सकती है।

वायरल पोस्ट को इंस्टाग्राम यूजर Mdi Shaik ने शेयर किया है। यूजर के 6000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने पाया कि इजरायली सैनिक के ईरान से युद्ध खत्म करने की गुहार लगाने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है।

  • Claim Review : ईरान से युद्ध रोकने की अपील करता इजरायली सैनिक
  • Claimed By : Instagram user Mdi Shaik
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later