X
X

Fact Check: पाकिस्तान को मिटाने और भारत का समर्थन करने की बात करते डोनाल्ड ट्रंप का यह वीडियो एडिटेड है

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप का ऑडियो असली नहीं है और इसे AI की मदद से बनाया गया है।  

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान के बारे में बोलते सुना जा सकता है। वीडियो में ट्रंप  पाकिस्तान को मिटाने और भारत का समर्थन करने की बात करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ट्रंप  ने हाल में ये बयान दिया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो फर्जी है और इसके ऑडियो को बदला गया है। असली वीडियो 2016 का है।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर viral creatorr ने 2 मई 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया। वीडियो में ट्रंप कथित तौर पर बोल रहे हैं “I don’t want war, I want peace, but if Pakistan attacks India, I will support India, erase Pakistan, and warn China, I love indian people.  (मैं युद्ध नहीं चाहता, मैं शांति चाहता हूं, लेकिन अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो मैं भारत का समर्थन करूंगा, पाकिस्तान को मिटा दूंगा और चीन को चेतावनी दूंगा, मैं भारतीय लोगों से प्यार करता हूं।)”

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को गौर से देखा। ठीक से देखने पर पता चलता है कि वीडियो में ट्रंप  के होंठों  का हिस्सा हल्का-सा ब्लर है। हमें शक हुआ कि यह वीडियो एडिटेड हो सकता है।

वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह पूरा वीडियो सीएनएन के यूट्यूब चैनल पर 15 सितम्बर 2016 को अपलोड मिला। साथ में कैप्शन में लिखा था, “डोनाल्ड ट्रंप  ने न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब में बोलते हुए कहा कि उनके पास अर्थव्यवस्था को 4 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है।” लगभग 40 मिनट के इस वीडियो में ट्रंप  ने अमेरिकी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए टैक्स कटौती और व्यापार सुधार पर बात की थी। उन्होंने इस पूरे भाषण में कहीं भी भारत या पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया था।

हमें इस पूरे भाषण की ट्रांस्क्रिप न्यूयॉर्क इकोनॉमिक क्लब की वेबसाइट पर भी मिली, जिसे यहां पढ़ा जा सकता है। यहां भी देखा जा सकता है कि ट्रंप  ने इस पूरे भाषण में कहीं भी भारत या पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया था।

वायरल वीडियो को लेकर हमने अपने सहयोगी डीएयू (एमसीए की पहल) से संपर्क किया। डीएयू की एक्सपर्ट टीम ने वीडियो का विश्लेषण किया। डीएयू टीम ने ऑडियो की जांच के लिए डीप फेकोमीटर टूल का इस्तेमाल किया, जहां 7 में से 7 क्लासीफायर्स ने इस ऑडियो क्लिप को कृत्रिम पाया।

हमने इस बारे में पुष्टि के लिए एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे से भी बात की। उन्होंने भी ऑडियो के AI निर्मित होने की पुष्टि की।

वायरल वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक ग्रुप Karan Yadav के 1000 से अधिक मेंबर हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप का ऑडियो असली नहीं है और इसे AI की मदद से बनाया गया है।  

  • Claim Review : If Pakistan attacks India, I will support India, erase Pakistan, and warn China: Donald Trump
  • Claimed By : Facebook User viral creatorr
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later