Fact Check : विजय माल्या के साथ सुप्रिया श्रीनेत की यह तस्वीर फेक है, जिसे AI से बनाया गया है
विजय माल्या और सुप्रिया श्रीनेत की साथ बैठे हुए वायरल तस्वीर एआई-निर्मित है। इस फर्जी तस्वीर को एक बार फिर फेक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Sep 1, 2026 at 03:58 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और भारत से फरार उद्योगपति विजय माल्या की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों को साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को असली मानकर वायरल कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वायरल तस्वीर फर्जी है। असल में इसे बनाने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तस्वीर पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक यूजर ‘Chhabra Sutinder’ ने 1 सितंबर 2026 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब जिस मोदी की वजह से अ** का खर्चा उठाने वाला…देश से भाग गया सारी अय्याशी खत्म हो गई….अब उम्र के साथ ग्राहक भी नहीं….तो थोड़ा गुस्सा तो मोदी के लिए बनता है और कांग्रेस मै भी पवन खेड़ा जैसे फ्री मै. मजे लेंने वाले नेता ही बचे है इसलिए मोदी को गा** औरत दा**** मै बर्बाद होकर गाली देती रहती है।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
यह तस्वीर जब पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, तब हमने इसमें कई अटपटी चीजें देखी थीं। तब भी हमें इस फोटो के एआई से बने होने का संदेह हुआ था।
हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए एआई तस्वीरों की जांच करने वाले टूल ‘हाइव मॉडरेशन’ का इस्तेमाल किया। इस टूल ने फोटो के 99.9 फीसदी तक एआई-जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

एक अन्य टूल ‘साइट इंजन’ की मदद से इस तस्वीर को सर्च करने पर फिर वही नतीजे मिले। इस टूल ने भी फोटो के एआई से बने होने की 99 फीसदी तक संभावना जताई।

अधिक जानकारी के लिए हमने पहले की अपनी पड़ताल के दौरान एआई एक्सपर्ट डॉ. अजहर माचवे से संपर्क किया था। उन्होंने इस फोटो को एआई-निर्मित बताया था।
क्या है संदर्भ?
यह पहली बार नहीं है, जब किसी नेता की एआई तस्वीर वायरल हुई है। इंटरनेट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की इस तरह की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रही हैं। कभी चौधरी चरण सिंह के सामने जमीन पर बैठे मुलायम सिंह यादव की एआई तस्वीर, तो कभी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के युवा दिनों की फर्जी तस्वीरें वायरल होती रही हैं। यूसुफ पठान के भाजपा में शामिल होने की एक फर्जी तस्वीर भी वायरल हो चुकी है।
अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को फेसबुक पर करीब 30 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल में खुद को बंगाल का रहने वाला बताया है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विजय माल्या और सुप्रिया श्रीनेत की साथ बैठे हुए वायरल तस्वीर एआई-निर्मित है। इस फर्जी तस्वीर को एक बार फिर फेक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
- Claim Review : विजय माल्या के साथ सुप्रिया श्रीनेत की तस्वीर।
- Claimed By : FB User Chhabra Sutinder
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












