Fact Check: सलमान खान ने विराट कोहली को नहीं बताया गद्दार, वायरल वीडियो AI जेनरेटेड
विराट कोहली को गद्दार बताते हुए सलमान खान का वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड निकला। सलमान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Jan 23, 2026 at 01:46 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर तंज कसते हुए कहा है कि भारत से पैसा कमा कर वो दूसरे देश में रहने के लिए चले गए। वो देश के सबसे बड़े गद्दार हैं।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड निकला। सलमान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
क्या हो रहा है वायरल?
इंस्टाग्राम यूजर ‘ayubeditz’ ने 21 जनवरी 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली देश के सबसे बड़ा गद्दार है — Salman Khan”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे में हमें वीडियो के एआई से एडिट किए जाने का संदेह हुआ।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें असली वीडियो ‘Catch News’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 29 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया था। वीडियो में पत्रकार सलमान खान से तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर सवाल पूछती है और वो इस पर टिप्पणी करने से किया इनकार करते हुए कहते हैं कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
वायरल वीडियो के एआई से बने होने की संभावना को देखते हुए हमने इसे एआई वीडियो डिटेक्शन टूल ‘एआई वॉइस डिटेक्टर’ से चेक किया। इसमें इसे 98 फीसदी एआई संभावित बताया गया।

हिया से हमने इसके ऑडियो को चेक किया। इसमें भी एआई टूल के प्रयोग की संभावना जताई गई।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह के फर्जी दावों को शेयर करता है। यूजर को 166के लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में विराट कोहली को गद्दार बताते हुए सलमान खान का वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड निकला। सलमान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
- Claim Review : सलमान खान ने विराट कोहली को बताया गद्दार।
- Claimed By : Inst user ayubeditz
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












