X
X

मौसम में बदलाव के साथ क्‍यों लोग पड़ते हैं बीमार, बचने के लिए अपनाएं ये TIPS

विश्‍वास न्‍यूज ने देश के अलग-अलग डॉक्‍टरों से बात की कि बदलते मौसम में खुद को और अपनों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। आइए जानते हैं विस्‍तार से।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। ठंड की विदाई के साथ गर्मी ने दस्‍तक दे दी है। इसी के साथ घरों से लेकर ऑफिस तक में बीमार लोगों की संख्‍या भी बढ़ गई है। मौसम में आया यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। खासतौर से बच्‍चों और बुजुर्गों को, क्‍योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती हैं। इसके अलावा जो पहले से किसी प्रकार के रोग से ग्रसित हैं, उन्‍हें भी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। दरअसल सर्दी के बाद गर्मी का मौसम अपने साथ कई प्रकार की समस्‍याओं को लेकर भी आता है। मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी, खांसी और जुकाम से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। सही खानपान, साफ-सफाई और स्वस्थ आदतों को अपनाकर इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। अगर लक्षण गंभीर हों तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

विश्‍वास न्‍यूज ने देश के अलग-अलग डॉक्‍टरों से बात की कि बदलते मौसम में खुद को और अपनों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। आइए जानते हैं विस्‍तार से।

कमजोर इम्‍यून सिस्‍टम के कारण होती है बीमारी

नोएडा स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल की जनरल फिजिशियन डॉ. सोनाक्षी सक्सेना कहती हैं कि सर्दी के बाद गर्मी दस्तक देने लगती है, लेकिन इसी बदलाव के दौरान सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं। इस मौसम में परिवर्तन के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे शरीर को नए वातावरण के अनुकूल ढलने में समय लगता है। इस दौरान इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण तापमान में उतार-चढ़ाव है। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी के कारण शरीर को एडस्‍ट होने में कठिनाई होती है।

जयपुर के होम्योपैथिक डॉक्‍टर विकास सैनी कहते हैं कि मौसम में बदलाव के कारण तापमान में अंतर आता है। इसके कारण इन्फ्लूएंजा वायरस लंबे समय तक जीवित रह सकता है। सबसे आम वायरस ह्यूमन राइनो वायरस है, जो सर्दी जुकाम के 40 से 50% तक का कारण बनता है। ठंडा मौसम और बसंत के आगमन में यह अपना प्रभाव दिखाते हैं।

जयपुर के होम्योपैथिक डॉक्‍टर विकास सैनी कहते है कि इस मौसम में आंखों में खुजली, अत्यधिक छींक आना, सांस लेने में तकलीफ होना, बार-बार खांसी होना, बुखार, गले में दर्द ,आंखों में सूजन, आंखों से पानी आना बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसा कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्‍टर को जरूर दिखाना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह ऑटिकल एक्सपर्ट्स की मदद से लिखा गया है। यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए है। किसी भी सलाह के लिए अपने डॉक्‍टर से परामर्श लें।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later