X
X

Fact Check: राजस्थान में दो सांसदों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो DM के नाम पर वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में हो रही बहस दो सांसदों के बीच की है। इसे जिला मजिस्ट्रेट के साथ हुई लड़ाई बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल  किया जा रहा है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jan 5, 2026 at 05:55 PM
  • Updated: Jan 5, 2026 at 06:50 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो व्यक्तियों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह विवाद एक भाजपा सांसद और एक जिला मजिस्ट्रेट (DM) के बीच हुआ है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया। वायरल वीडियो में हो रही बहस राजस्थान के दो सांसदों के बीच की है। इसे जिला मजिस्ट्रेट के साथ हुई लड़ाई का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल  किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर RS Press Rita Rani ने 1 जनवरी 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “वाह रे वाह आपस मे भिड़े DM और भाजपा सांसद”

पड़ताल

पड़ताल के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल पर 29 दिसंबर 2025 को अपलोड मिला। इस वीडियो को शो के शुरुआत में प्ले किया गया था। वीडियो में बताया गया था कि बहस उदयपुर के भाजपा सांसद मन्ना लाल रावत और बांसवाड़ा-डूंगरपुर के भारत आदिवासी पार्टी (BAP) सांसद राजकुमार रोत के बीच हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, “राजस्थान के डूंगरपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की एक बैठक में जमकर हंगामा हुआ और नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी. आज सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में हंगामा हो गया. बैठक में बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत, उनकी पार्टी के आसपुर सीट से विधायक उमेश डामोर तथा उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत हिस्सा ले रहे थे. लेकिन वहां नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई और माहौल इतना गरमा गया कि सुरक्षाकर्मियों को बीच में आकर बीच बचाव करना पड़ा. इसी बहस के दौरान बीएपी विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल रावत को धमकी दे डाली.”

हमें यही वीडियो लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल पर भी 30 दिसंबर 2025 को अपलोड मिला। यहाँ बताया गया था कि यह घटना राजस्थान के डूंगरपुर की है, जहाँ जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की बैठक के दौरान उदयपुर के भाजपा सांसद मन्ना लाल रावत और बांसवाड़ा-डूंगरपुर के बीएपी (BAP) सांसद राजकुमार रोत के बीच एजेंडे को लेकर तीखी बहस हुई थी।

उदयपुर के भाजपा सांसद मन्ना लाल रावत और बांसवाड़ा-डूंगरपुर के बीएपी (BAP) सांसद राजकुमार रोत के बीच हुई इस बहस को लेकर हमें कई खबरें भी मिलीं।

इस मामले में पुष्टि के लिए हमने राजस्थान में दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र शर्मा से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि वीडियो में दिख रहे लोग उदयपुर के भाजपा सांसद मन्ना लाल रावत और बांसवाड़ा-डूंगरपुर के बीएपी (BAP) सांसद राजकुमार रोत हैं।

इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर RS Press Rita Rani के 10 हजार फॉलोअर्स हैं।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में हो रही बहस दो सांसदों के बीच की है। इसे जिला मजिस्ट्रेट के साथ हुई लड़ाई बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल  किया जा रहा है।

  • Claim Review : वाह रे वाह आपस मे भिड़े DM और भाजपा सांसद
  • Claimed By : FB User RS Press Rita Rani
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later