X
X

Fact Check: कांग्रेस से नाराजगी जताते अखिलेश यादव का वीडियो एमपी चुनाव का है, बिहार का नहीं

अक्टूबर 2023 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से नाराजगी जताई थी। दो साल पहले दिए गए उनके बयान को अब बिहार चुनाव खत्म होने के बाद का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

Bihar Election Result, Bihar Chunav Result 2025, Akhilesh Yadav Viral Video, Akhilesh Yadav on Congress

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार चुनाव खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बयान वायरल हो रहा है। इसमें उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कांग्रेस के लोग तो भाजपा से मिले हुए हैं। कुछ यूजर्स इसे शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने बिहार चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस से नाराज होते हुए यह बयान दिया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि अखिलेश यादव का यह बयान अक्टूबर 2023 का है। मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से नाराजगी जताई थी। इसका बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Pratibha Singh ने 12 नवंबर को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “बिहार चुनाव खत्म होते ही अखिलेश यादव का गुस्सा फूटा – अब कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ते हुए बोले, “कांग्रेस के लोग तो बीजेपी से मिले हुए हैं।” जब हार तय हो गई, तो अब दूसरों पर आरोप लगाना आसान है! जनता सब समझ रही है अखिलेश जी – हार का ठीकरा अब किसी और के सिर नहीं फोड़ा जाएगा।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand यूट्यूब चैनल पर 19 अक्टूबर 2023 को वायरल क्लिप के लंबे वर्जन को पोस्ट किया गया है।

इससे साबित होता है कि यह वीडियो करीब दो साल पुराना है।

Bharat Samachar के यूट्यूब चैनल पर भी 19 अक्टूबर 2023 को अपलोड वीडियो में इस क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें भी वायरल क्लिप के लंबे वर्जन को देखा जा सकता है। वीडियो में वह कांग्रेस और सपा गठबंधन पर बात करते दिख रहे हैं।

एनडीटीवी की वेबसाइट पर 20 अक्टूबर 2023 को छपी खबर के अनुसार, अखिलेश यादव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा एक भी सीट नहीं दिए जाने से नाराज दिखे। सीतापुर में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

इस बारे में हमने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पुराने और एडिटेड वीडियो पोस्ट कर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है।

14 नवंबर 2025 की शाम 5:45 तक बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कई सीटों की मतगणना चल रही है। 56 में हार-जीत का फैसला हो चुका है, जबकि 187 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं। इन पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है।

चुनाव की मतगणना के दौरान अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा।

पुराना वीडियो पोस्ट करने वाली यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर एक विचारधारा से प्रभावित हैं और उसके करीब 1400 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अक्टूबर 2023 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से नाराजगी जताई थी। दो साल पहले दिए गए उनके बयान को अब बिहार चुनाव खत्म होने के बाद का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव खत्म होने के बाद कहा, कांग्रेस के लोग तो बीजेपी से मिले हुए हैं।
  • Claimed By : FB User- Pratibha Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later