X
X

Fact Check: राहुल गांधी ने चीलों के उड़ने का संबंध पीएम मोदी या भाजपा से नहीं जोड़ा, एडिटेड क्लिप वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है और यह वीडियो एडिटेड है। राहुल गांधी ने चीलों के उड़ने का संबंध मोदी या बीजेपी से नहीं जोड़ा था। उन्होंने चीलों का जिक्र सफाई की व्यवस्था और गंदगी के संदर्भ में किया था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो रील वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने आसमान में उड़ती चीलों का कारण नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस को बताया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर Ranjeet Saxena ने 2 जनवरी 2026 को वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी को चीलों के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में राहुल गांधी को कहते हुए सुना जा सकता है, “मुझे एक बात समझाओ…यहां पर जो चील है…ये जो चील हैं, यहां पर क्यों उड़ रहे हैं। ये चील यहां क्या कर रहे हैं बताओ? कोई बता सकता है कि यहां पर जो चील हैं, वह यहां पर क्यों घूम रहे है। इसका कारण नरेंद्र मोदी हैं, इसका कारण आरएसएस हैं, इसका कारण बीजेपी है।”

पड़ताल

यह वीडियो एक बार पहले भी वायरल हुआ था और उस समय भी विश्वास न्यूज़ ने इसकी जांच की थी। उस समय जाँच में हमने पाया था कि यह वीडियो एडिटेड है।

कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर दो साल पहले अपलोड किया हुआ वीडियो मिला था, जहाँ बताया गया था कि यह वीडियो दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार के दौरान कोंडली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के भाषण का है। 23.30 मिनट के वीडियो में 8.50 मिनट के फ्रेम पर वायरल वीडियो क्लिप वाला हिस्सा आता है। बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी कहते हैं, “…..पिछले पांच सालों में नरेंद्र मोदी ने 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी और अडाणी जैसे लोगों को दिए हैं। ये आप समझिए कि क्यों दे पाए? ये इसलिए दे पाए कि आप लोगों को बांटा। आप लोग एक-दूसरे से लड़ते हो और आपकी जेब से पैसा निकालकर सीधा अडाणी की जेब में जाता है। आपको पता भी नहीं लगता कि आपका कितना पैसा अडाणी और अंबानी की जेब में जाता है।”

इसके बाद वह आसमान की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, “अच्छा भैया मुझे एक बात बताओ…समझाओ कि ये जो चील हैं, यहां क्यों उड़ रहे हैं। ये चील यहां क्या कर रहे हैं, बताओ मुझे! कोई बता सकता है कि ये जो चील यहां पर घूम रहे हैं, यहां पर क्यों घूम रहे हैं?……ये जो गंदगी है, आप बताओ उसे हटाने के लिए कितने करोड़ रुपये लगेंगे? कितने लगेंगे बताओ? पांच करोड़, दस करोड़….देखो ये बच्ची कह रही है कि पांच करोड़..दस करोड़। ठीक है पचास करोड़ लग जाएंगे। नरेंद्र मोदी जी ने कुछ ही दिन पहले हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये टैक्स माफ किया है।”

यह वीडियो देखने पर साफ़ हो जाता है कि गांधी ने चीलों का जिक्र गंदगी को हटाने के संदर्भ में दिया था, जबकि वायरल वीडियो में इसका जिक्र अलग संदर्भ में किया जा रहा है।  

पिछली पड़ताल में वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया था। उन्होंने इस वीडियो को फेक बताया था।

इस वीडियो को लेकर अगल-अलग समय पर की गयी पड़तालों को यहाँ पढ़ा जा सकता है।

एडिटेड क्लिप को शेयर करने वाले यूजर Ranjeet Saxena को फेसबुक पर 5 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है और यह वीडियो एडिटेड है। राहुल गांधी ने चीलों के उड़ने का संबंध मोदी या बीजेपी से नहीं जोड़ा था। उन्होंने चीलों का जिक्र सफाई की व्यवस्था और गंदगी के संदर्भ में किया था।

  • Claim Review : राहुल गांधी ने आसमान में उड़ती चीलों का कारण नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस को बताया है।
  • Claimed By : FB User Ranjeet Saxena
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later