X
X

Fact Check: बिहार चुनाव में अभी खेसारी लाल के जीत दर्ज करने का दावा गलत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को आएगा। उससे पहले छपरा विधानसभा क्षेत्र से खेसारी लाल की जीत दर्ज करने का दावा गलत है।

Bihar Assembly election, election fact check, Khesari Lal,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी गायक एवं अभिनेता खेसारी लाल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर छपरा से चुनाव मैदान में हैं। खेसारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें उनका एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि बिहार चुनाव में उन्होंने करीब छह हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल दावा गलत है। बिहार चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा। मतगणना से पहले खेसारी लाल की करीब 6 हजार वोटों से जीत का दावा झूठा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर anurag_anand06 ने खेसारी लाल का वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) कर लिखा, “खेसारी भैया जीत गए बधाई देने के लिए लगी लोगों की लाइन 5983 वोट से जीते हैं भैया

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चेक किया। इसमें 6 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम को लेकर जारी की गई प्रेस रिलीज अपलोड है। इसके अनुसार, मतगणना 14 नवंबर को होगी।

अगर बिहार चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को आएगा तो बिहार की किसी भी विधानसभा सीट का रिजल्ट कैसे आ सकता है। इससे साफ होता है कि वायरल दावा झूठा है।

शुत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल छपरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। वहां प्रथम चरण में 6 नवंबर को वोटिंंग हुई थी। वहां से जनसुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से छोटी कुमारी चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके बाद हमने पोस्ट के साथ अपलोड किए गए वीडियो के बारे में सर्च किया। जिस प्रोफाइल से खेसारी की जीत का दावा किया गया है, उसी प्रोफाइल से इस वीडियो को 18 अक्टूबर को पोस्ट किया गया है।

प्रोफाइल से इस वीडियो को कई बार पोस्ट किया गया है। इनमें इसकी लोकेशन की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इससे साबित होता है कि वायरल वीडियो भी 18 अक्टूबर से इंटरनेट पर मौजूद है। हालांकि, हम इसकी सटीक लोकेशन की कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

इस बारे में पटना में दैनिक जागरण के रिपोर्टर प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार चुनाव के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी।

गलत दावा करने वाले इंस्टाग्राम यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब 29 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को आएगा। उससे पहले छपरा विधानसभा क्षेत्र से खेसारी लाल की जीत दर्ज करने का दावा गलत है।

  • Claim Review : बिहार चुनाव में खेसारी लाल ने करीब छह हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
  • Claimed By : Insta User-anurag_anand06
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later