X
X

Fact Check: विरोध करती प्रियंका गांधी का यह वीडियो वक्फ संशोधन अधिनियम से सम्बंधित नहीं है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस वीडियो का वक्फ संशोधन अधिनियम से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो 2022 का है, जब प्रियंका गांधी ने बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद वक्फ संशोधन कानून बन चुका है। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका गांधी काले कपड़े पहने हुए हैं और पुलिस अधिकारियों से घिरी हुई हैं। वीडियो को शेयर कर दावा  किया जा रहा है कि वह वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह वीडियो हालिया नहीं, बल्कि 2022 का है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Puri Qayenat Ki Malik Allah ने प्रियंका गांधी के इस वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए कैप्शन में लिखा, “काँग्रेस वक्फ बिल पर भाजपा सरकार को बेल्ट ट्रीटमेंट दे रही है। जयराम रमेश ने कहा है कि वक्फ बिल के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। वक्फ बिल जमीनों को लूटने के लिए लाया गया है, इसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक पर प्रदर्शन करेगी।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का स्क्रीनशॉट निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो टेन न्यूज़ नेशनल नाम के यूट्यूब चैनल पर 5 अगस्त 2022 को अपलोड मिला। साथ में लिखा था, “काले कपड़े में सड़क पर उतरी Priyanka Gandhi, Police ने लिया हिरासत में। देखें वीडियो।”

कीवर्ड्स और टाइम टूल का इस्तेमाल करके ढूंढ़ने पर हमें अगस्त 2022 की कई खबरें मिलीं, जहां बताया गया कि प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट भी किया गया।

कीवर्ड्स का इस्तेमाल करके ढूंढ़ने पर हमें प्रियंका गांधी के वक़्फ़ एक्ट को लेकर ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की कोई खबर नहीं मिली।

वायरल वीडियो के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख आशुतोष झा से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो 2022 का है।

वक्फ (संशोधन) बिल 02 अप्रैल 2025 को लोकसभा में पारित किया गया, और 04 अप्रैल 2025 को राज्यसभा द्वारा पारित किया गया। 5 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह कानून बन गया।

पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Puri Qayenat Ki Malik Allah  की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 1700 से अधिक  फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस वीडियो का वक्फ संशोधन अधिनियम से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो 2022 का है, जब प्रियंका गांधी ने बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। 

  • Claim Review : विरोध करती प्रियंका गांधी का यह वीडियो वक्फ संशोधन अधिनियम से सम्बंधित है
  • Claimed By : Fb user Puri Qayenat Ki Malik Allah
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later