X
X

Fact Check: पैर पकड़कर वोट मांगते नेता का वीडियो हालिया बिहार चुनाव प्रचार का नहीं, भ्रामक दावा वायरल

पैर पकड़कर वोट मांगते नेता की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। फोटो का हालिया बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। यह फोटो साल 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Oct 14, 2025 at 05:36 PM
  • Updated: Oct 14, 2025 at 06:06 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोगों के पैरों में गिरकर वोट मांगते एक नेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जोड़ते हुए शेयर कर दावा किया जा रहा है चुनाव आते ही नेताओं ने इस तरह से पैरों में गिरकर वोट मांगना शुरू कर दिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। फोटो का हालिया बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। यह फोटो साल 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Nematullah Qasmi’ ने 9 अक्टूबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिहार में बीजेपी वालों ने कुछ काम किया ही नही है ..अब चुनाव के टाइम देखिए किस तरह वोट मांग रहे हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल फोटो ‘Indra Vikram Singh’ नाम के फेसबुक अकाउंट पर मिली। तस्वीर को 9 अक्टूबर 2020 को शेयर किया गया था। कैप्शन के मुताबिक, “रंग रंगीले परजातंतर” के प्रारंभिक रूझान आना शुरू हो गये हैं..! अच्छा, बताओ तो! ये किस पार्टी का होगा?? मप्र उपचुनाव में भांडेर से भाजपा की प्रत्याशी रक्षा सिरोनियाँ (पूर्व कांग्रेसी विधायक, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ज्योतिरादित्य के साथ 35करोड़ लेकर – दल बदल कर कांग्रेस से भाजपा में चली गईं) के पति संतराम सिरोनियाँ गलती की क्षमा माँगते हुये फिर से जिताने की गुहार लगाते हुये विधानसभा उपचुनाव में अब चरण-लोट लगा रहे हैं।”

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट humsamvet की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 11 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “मध्य प्रदेश के भांडेर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में संतराम सिरोनिया कभी किसी के पैरों में लेटकर वोट मांग रहे हैं तो कभी किसी महिला के सिर से सिर सटाकर उसे असहज करते नजर आ रहे हैं।”

साल 2020 में भी यह तस्वीर काफी वायरल थी। उस दौरान इसे अलग-अलग नेताओं के नाम से शेयर किया गया था। 

नेता का चेहरा साफ न होने का कारण हम इस बात की पुष्टी नहीं करते हैं कि यह तस्वीर किसकी है, लेकिन यह तय है कि इसका हालिया बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। यह फोटो साल 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण, पटना के चीफ रिपोर्टर जितेंद्र कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीर हालिया चुनाव से संबंधित नहीं है।

हमने अंत में फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने अकाउंट पर खुद को बिहार का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पैर पकड़कर वोट मांगते नेता की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। फोटो का हालिया बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। यह फोटो साल 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है।

  • Claim Review : बिहार चुनाव में वोट मांगते नेता का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Nematullah Qasmi
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later