Fact Check : IPL शुरू होने पर फोन पे नहीं दे रहा सभी को कैशबैक ऑफर, वायरल लिंक फर्जी है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आईपीएल शुरू होने पर फोन पे कैशबैक ऑफर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है। फोन पे ऐसा कोई ऑफर नहीं दे रहा। वायरल पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। यूजर्स ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Mar 21, 2025 at 05:20 PM
- Updated: Sep 17, 2025 at 02:39 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने वाली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि फोन पे आईपीएल के मौके पर सभी देशवासियों को कैशबैक ऑफर दे रहा है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक कर 698 का कैशबैक पाया जा सकता है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। फोन पे की तरफ से आईपीएल शुरू होने पर इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘Ipl-2025 Rewards’ ने 20 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अपना स्क्रैच कार्ड क्लेम करे और पाये कैशबैक बैंक खाते में !!!!
बधाई हो अपने जीता है कैशबैक कूपन 698/।”
पोस्ट में लिखा हुआ है, “इस IPL फोन पे दे रहा है रुपए 698 फ्री कैशबैक.”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।
पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल दावे की पुष्टि करती कोई भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने फोन पे की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर इस बारे में जाकर सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी वहां पर नहीं मिली।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने पोस्ट में दिए गए यूआरएल पर गौर किया। हमने पाया कि पोस्ट में आईपीएल डॉट विन डॉट कॉम लिखा है और अपना स्क्रैच कार्ड क्लेम करने और पैसे कैशबैक अपने खाते में लेने को कहा गया है।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। यहां 404 नॉट फाउंड लिखा हुआ आया। जिससे यह साफ़ हुआ कि यह लिंक किसी आधिकारिक वेबसाइट का नहीं है।

हमने पोस्ट को लेकर आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर चेक किया। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट वहां पर नहीं मिली।
हमने पोस्ट को लेकर साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उनका कहना है कि यह लिंक फर्जी है और वित्तीय धोखाधड़ी के मकसद से बनाया गया है। अगर किसी भी यूजर को ऐसा कोई लिंक मिलता है, तो सबसे पहले उसके यूआरएल को चेक करें और फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। कोई कंपनी आपको कोई ऑफर देती है, उसकी पोस्ट भी जरूर शेयर करती है। इसलिए एक बार जरूर ध्यान से चेक करें।
विश्वास न्यूज के स्कैम सेक्शन पर फ्री मोबाइल, कैशबैक, सिलाई मशीन और अन्य कई फर्जी दावों से जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट को पढ़ सकते हैं।
अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर ज्यादातर ऐसी ही पोस्ट शेयर करता है। यूजर को 69 लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आईपीएल शुरू होने पर फोन पे कैशबैक ऑफर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है। फोन पे ऐसा कोई ऑफर नहीं दे रहा। वायरल पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। यूजर्स ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- Claim Review : इस IPL फोन पे दे रहा है रुपए 698 फ्री कैशबैक
- Claimed By : Ipl-2025 Rewards
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












