X
X

Fact Check : मिशो पर 79 रुपये में नहीं मिल रहे सभी प्रोडक्ट, वायरल वेबसाइट का लिंक फर्जी

मीशो की वेबसाइट के नाम पर वायरल लिंक फर्जी है। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट के लिंक को शेयर किया जा रहा है। यह असली मीशो की वेबसाइट का लिंक नहीं है। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 2, 2025 at 03:32 PM
  • Updated: Sep 17, 2025 at 02:28 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर शॉपिंग वेबसाइट मीशो  को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मीशो पर सेल चल रही है। इस सेल में सभी प्रोडक्ट 50 फीसदी की छूट पर खरीदे  जा सकते हैं। इतना ही नहीं, दो हजार रुपये में मिलने वाले शूट सिर्फ 79 रुपये में खरीदा जा सकता है। पोस्ट में दिये गये लिंक पर क्लिक कर प्रोडक्ट को खरीदा जा सकता है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल लिंक फर्जी है। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट के लिंक को शेयर किया जा रहा है। यह असली मीशो की वेबसाइट का लिंक नहीं है। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर v8s7j94re ने 28 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया था। पोस्ट पर अंग्रेजी में लिखा हुआ है, मीशो पर 50 फीसदी की छूट, 1999 रुपये वाला सूट सिर्फ 79 रुपये में।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मीशो की वेबसाइट को खंगाला। हमें दावे से जुड़ी ऐसी कोई पोस्ट या जानकारी वहां नहीं मिली। हमने मीशो के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमें ऑफर के फर्जी होने का एहसास हुआ।  हमने यूआरएल को गौर से देखा। हमने पाया कि वायरल लिंक में मौजूद यूआरएल मीशो ऑफर इंडिया डॉट क्लाउड है, जबकि असली वेबसाइट का यूआरएल मीशो डॉट कॉम है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने पोस्ट में दी गई वेबसाइट पर क्लिक किया। हमारे सामने Messhooffer-india.cloud नामक यूआरएल खुलकर सामने आ गया। वेबसाइट का लुक मीशो  की तरह था। वेबसाइट पर मीशो  के ही लोगो का इस्तेमाल भी किया गया है। वेबसाइट पर हर प्रोडक्ट का प्राइस 79 रुपये है। यानी की वेबसाइट पर मौजूद किसी भी प्रोडक्ट को सिर्फ 79 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिर हमने वेबसाइट पर मौजूद एक प्रोडक्ट को खरीदने का प्रयास किया। हमने प्रोडक्ट को सेलेक्ट किया। फिर हमसे हमारी निजी जानकारियां मांगी गई। जानकारियां भरने के बाद वेबसाइट हमें पेमेंट ऑप्शन पर ले आई। यहां पर पेमेंट के लिये सिर्फ यूपीआई का ऑप्शन दिया गया है,जबकि ऐसा नहीं होता है। आमतौर पर पेमेंट करने के कई ऑप्शन दिये जाते हैं, जैसे कि कार्ड से पेमेंट करना, कैश ऑन डिलीवरी और यूपीआई। जबकि इस वेबसाइट पर ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। इसके बाद यह साफ हो जाता है कि यह वेबसाइट फर्जी है और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए बनाई गई है, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके।

असली वेबसाइट पर कई तरह की कैटेगरी दी गई हैं, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े, किचन के सामना, फुटवेयर इस तरह की कई कैटेगरी वहां मौजूद हैं। इसी के साथ ही असली वेबसाइट पर कई तरह के फिल्टर ऑप्शन भी मौजूद हैं। प्राइस के आधार पर, कलर के आधार पर, जेंडर के आधार पर और फैब्रिक के आधार पर आप प्रोडक्ट को चुन सकतें हैं। जबकि नकली वेबसाइट पर इस तरह का कोई फीचर नहीं मौजूद है।

असली मीशो वेबसाइट की तस्वीर।

वायरल पोस्ट में मौजूद वेबसाइट की तस्वीर

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट एवं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि जब इस तरह से किसी वेबसाइट पर सभी प्रोडक्ट के रेट एक जैसे हों या फिर सभी प्रोडक्ट की रेटिंग एक जैसी हो। ऐसे में यह संभावना ज्यादा होती है कि वो वेबसाइट या तो नकली है या फिर धोखाधड़ी करने के मकसद से बनाई गई है। ज्यादातर वेबसाइट प्रोडक्ट पर कैश ऑन डिलीवरी या फिर अन्य तरह के पेमेंट ऑप्शन देती हैं। लेकिन यह वेबसाइट सिर्फ यूपीआई का ऑप्शन दे रही है, जिससे यह साफ होता है कि यह यूजर को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिये बनाई गई है। इतना ही नहीं, यह वेबसाइट यूजर का निजी डेटा भी चुरा रही है। ऐसे में नकली वेबसाइट से सावधान रहना बहुत जरूरी है। हमेशा यूआरएल की जांच करें। या फिर आधिकारिक सोशल मीडिया पर जाएं और वहां असली वेबसाइट का लिंक दिया गया होता है। इसलिए वहां से लिंक पर क्लिक कर चेक करें। 

अंत में हमने फर्जी लिंक को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह के फर्जी दावों को शेयर करता है। यूजर को 41 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मीशो की वेबसाइट के नाम पर वायरल लिंक फर्जी है। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट के लिंक को शेयर किया जा रहा है। यह असली मीशो की वेबसाइट का लिंक नहीं है। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।

  • Claim Review : शॉपिंग वेबसाइट मीशो पर चल रही सेल, लिंक पर क्लिक कर पाये 50 फीसदी की छूट।
  • Claimed By : Inst user v8s7j94re
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later