Fact check : फ्लिपकार्ट नहीं दे रहा 649 में स्मार्टफोन, इस फर्जी वेबसाइट पर ना करें भरोसा
फ्लिपकार्ट ऑफर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल लिंक एक फर्जी वेबसाइट का है। इस लिंक को फ्लिपकार्ट की तरह दिखने वाला बनाया गया है, ताकि लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।
- By: Pragya Shukla
- Published: Apr 21, 2025 at 06:42 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट पर सेल चल रही है। इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस4 जैसे स्मार्टफोन सिर्फ 649 में मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, महंगे स्पीकर भी सस्ते दामों में खरीदे जा सकते हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल लिंक एक फर्जी वेबसाइट का है। इस लिंक को फ्लिपकार्ट की तरह दिखने वाला बनाया गया है, ताकि लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘बेट्टी वाल्टर’ ने 18 अप्रैल 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सबसे कम दामों ₹649 में !”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें असली वेबसाइट का लिंक मिला। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।

हमने पोस्ट में दिये गये लिंक पर क्लिक किया। हमारे सामने pokira.xyz नामक एक यूआरएल खुलकर सामने आ गया, जबकि फ्लिपकार्ट की असली वेबसाइट का लिंक फ्लिपकार्ट डॉट कॉम है। इस वेबसाइट पर मौजूद सभी प्रोडक्ट पर 90 फीसदी की छूट दी गई है। हमने जब एक फोन को कार्ट में डाला तो हमसे हमारी निजी जानकारियां मांगी गई। फिर हमें पेमेंट मोड पर पे ले जाया गया। वहां पर सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन मौजूद था। इसका अर्थ यह हुआ कि अलग फोन लेना है तो ऑनलाइन यानी की यूपीआई के माध्यम से तुरंत पेमेंट करनी होगी। जबकि हमने जब असली वेबसाइट पर सर्च किया,तो पाया कि वहां पर पेमेंट के कई ऑप्शन है-जैसे कि कैश ऑन डिलीवरी, ऑनलाइन पेमेंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए। वेबसाइट पर ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जाता है।


दोनों के बीच के अंतर को यहां पर देखा जा सकता है।

वायरल लिंक के डोमेन के बारे में जानने के लिए हमने हु इज डॉट कॉम की मदद ली। हमने वायरल लिंक को वेबसाइट पर डाला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वेबसाइट को 12 मार्च 2025 को बनाया गया है। इस वेबसाइट की लोकेशन प्राइवेट यूजर ने बनाया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने फ्लिपकार्ट से मेल के जरिए संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह नकली वेबसाइट का लिंक है। इस तरह के लिंक से सावधान रहें और इन पर भरोसा ना करें।
विश्वास न्यूज इस तरह के मिलते-जुलते दावों का फैक्ट चेक पहले भी कर चुका है। विश्वास न्यूज की रिपोर्ट्स को यहां पर पढ़ा जा सकता है।
अंत में हमने फर्जी लिंक को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह के फर्जी दावों को शेयर करता है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फ्लिपकार्ट ऑफर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल लिंक एक फर्जी वेबसाइट का है। इस लिंक को फ्लिपकार्ट की तरह दिखने वाला बनाया गया है, ताकि लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।
- Claim Review : फ्लिपकार्ट पर 649 में मिल रहा है स्मार्टफोन, लिंक पर करें क्लिक।
- Claimed By : FB User Betty Walter
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












