X
X

Fact Check: गंदे पानी की बाल्टी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति का वीडियो राजस्थान का है, यूपी का नहीं    

राजस्थान के जालोर में घर में गंदा पानी आने से परेशान एक व्यक्ति बाल्टी लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंच गया था। उस मामले के वीडियो को यूपी के जालौन का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

dirty water video rajasthan, up viral video, rajasthan viral video, rajasthan news, rajasthan viral video, UP News

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। उत्तर प्रदेश से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति को गंदे पानी की बाल्टी लिए हुए दिखाया गया है। बाद में कुछ पुलिसकर्मी उसे वहां से निकालते हैं। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यूपी के जालौन में एक व्यक्ति लगातार घर में गंदा पानी आने से परेशान था, तो वह बाल्टी भरकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंच गया।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो यह वीडियो राजस्थान के जालोर का निकला। इसका यूपी के जालौन से कोई संबंध नहीं है। राजस्थान पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था।  

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Sandeep Parashar ने 25 सितंबर को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“एक व्यक्ति लगातार घर में गंदा पानी आने से परेशान था, तो बाल्टी भरकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंच गया।

जालौन, उत्तर प्रदेश”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। एक्स यूजर Marudhar Aaina ने इससे संबंधित खबर के लिंक को 25 सितंबर को पोस्ट किया है।

इसकी वेबसाइट पर छपी खबर में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, “वीडियो राजस्थान के जालोर का है। वहां जिला परिषद का कर्मचारी राजपाल मीणा घर में भरे गंदे पानी से परेशान हो गया। वह प्लास्टिक की बाल्टी में गंदा पानी भरकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और कलेक्टर से मिलने की जिद करने लगा। उसने कहा कि कई दिन से उसके घर और आसपास के इलाके में सीवरका पानी आ रहा है, लेकिन नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की। कर्मचारी ने समाधान न होने पर अनशन की चेतावनी दी। व्यक्ति के मुंह से शराब की गंध आने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी मेडिकल जांच कराई और हिरासत में ले लिया।”

दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी 25 सितंबर को इस बारे में खबर छपी है। इसमें वायरल वीडियो के क्लिप्स भी देखी जा सकती हैं।

इस बारे में हमने जालोर के कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार से संपर्क किया। उनका कहना है कि मेडिकल में युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। उसे हिरासत में लेने के कुछ देर बाद छोड़ दिया गया था।

राजस्थान के वीडियो को यूपी का बताने वाले यूजर की प्रोफइल को हमने स्कैन किया। आगरा के रहने वाले यूजर के करीब 10 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: राजस्थान के जालोर में घर में गंदा पानी आने से परेशान एक व्यक्ति बाल्टी लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंच गया था। उस मामले के वीडियो को यूपी के जालौन का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : यूपी के जालौन में एक व्यक्ति लगातार घर में गंदा पानी आने से परेशान था, तो वह बाल्टी भरकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंच गया।
  • Claimed By : FB User- Sandeep Parashar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later