X
X

Fact Check : होली खेलते भारतीय क्रिकेटर्स का वीडियो पुराना, पाक से जीत के बाद का बताकर किया जा रहा वायरल 

होली मनाते क्रिकेटर्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो साल पुराना है। दरअसल, साल 2023 में टीम अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का एक मैच खेलने के लिए पहुंची थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Mar 4, 2025 at 04:50 PM
  • Updated: Mar 4, 2025 at 05:03 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर होली खेलते हुए भारतीय क्रिकेटर्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान को हराने के बाद टीम ने दुबई में होली खेली। टीम ने एक-दूसरे को रंग लगाया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो साल पुराना है। दरअसल, साल 2023 में टीम अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का एक मैच खेलने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने बस में होली खेली थी। दो साल पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ”यादव ब्रांड’ ने 3 मार्च 2025 को वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘विराट कोहली सब कैसे होली खेलते हुए देखिये।”

वीडियो पर लिखा हुआ है, “विराट कोहली की जीतने के बाद खुशी है देखियेगा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

एक अन्य फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम होली की मस्ती में.. विराट का डांस और मस्ती।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट टीवी9 और आजतक की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 7 मार्च को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए अहमदाबाद पहुंची थी। इस दौरान टीम ने बस में ही एक-दूसरे के साथ होली खेली।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो cricvik नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 7 मार्च 2023 को शेयर किया गया था। यहां पर भी वीडियो को लेकर यही जानकारी दी गई है। 

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो क्रिकेटर शुभमन गिल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला। वीडियो को 7 मार्च 2023 को शेयर किया गया था।

अधिक जानकारी के लिए हमने इस विषय में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो करीब दो साल पुराना है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर पहले भी एक दावा वायरल हो चुका है। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि होली मनाते क्रिकेटर्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो साल पुराना है। दरअसल, साल 2023 में टीम अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का एक मैच खेलने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने बस में होली खेली थी। दो साल पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में हराने के बाद भारतीय टीम ने दुबई में मनाई होली।
  • Claimed By : FB User The Mountain Stories
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later