Fact Check: रोहताश चौधरी ने नवंबर 2024 में तोड़ा था पाकिस्तान का पुश-अप्स का रिकॉर्ड
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। रोहताश चौधरी की यह उपलब्धि हालिया नहीं, बल्कि नवंबर 2024 की है, जब चौधरी ने एक-पैर पर पुश-अप्स का पाकिस्तानी एथलीट का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक घंटे में 27.875 किलोग्राम वजन के साथ कुल 704 पुश-अप्स किए थे। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ था।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Mar 26, 2025 at 04:39 PM
- Updated: Mar 26, 2025 at 04:42 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि “रोहतास चौधरी ने एक पैर पर 704 पुश-अप्स लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन उनकी इस अद्भुत उपलब्धि को वह सराहना नहीं मिल रही, जिसके वे हकदार हैं।” पोस्ट में दावा किया गया है कि ये उनकी हालिया उपलब्धि है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। रोहताश चौधरी की यह उपलब्धि हालिया नहीं, बल्कि नवंबर 2024 की है, जब चौधरी ने एक-पैर पर पुश-अप्स का पाकिस्तानी एथलीट का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक घंटे में 27.875 किलोग्राम वजन के साथ कुल 704 पुश-अप्स किए थे। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ था।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘राम मंदिर चाहते हो तो सामने लाइक करे’ ने 21 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “असली दुख तो यह है… पाकिस्तान को हराने वाले रोहतास चौधरी ने एक पैर पर 704 पुश-अप्स लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, लेकिन उनकी इस अद्भुत उपलब्धि को वह सराहना नहीं मिल रही, जिसके वे हकदार हैं।क्या हम अपने असली हीरोज़ को नजरअंदाज कर रहे हैं? आइए, मिलकर रोहतास चौधरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सलाम करें और उनके प्रयासों की सराहना करें। ।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने कीवर्ड सर्च का सहारा किया। हमें रोहतास चौधरी की इस उपलब्धि को लेकर नवंबर 2024 की कई खबरें मिलीं। टाइम्स नाउ की 10 नवंबर 2024 की खबर के अनुसार “भारतीय फिटनेस आइकन रोहताश चौधरी ने एक पैर से 704 बार पुश-अप करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिससे पाकिस्तान का 534 पुश-अप का रिकॉर्ड टूट गया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखा।”

रिपब्लिक वर्ल्ड की वेबसाइट पर 10 नवंबर 2024 को छपी खबर के अनुसार, “भारत के रोहताश चौधरी ने एक पैर से पुश-अप करने के पाकिस्तान के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। चौधरी ने 27.875 किलोग्राम वजन उठाकर एक घंटे में 704 पुश-अप पूरे किए।”

हमें अमर उजाला की वेबसाइट पर भी इस घटना की पुष्टि मिली, जहां 10 नवंबर 2024 को छपी खबर में बताया गया कि रोहताश चौधरी ने पाकिस्तानी एथलीट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक घंटे में 704 पुश-अप्स किए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया।
इस विषय में हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने पुष्टि की कि रोहताश चौधरी ने नवंबर 2024 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया था। उन्होंने एक पैर पर खड़े होकर 27.875 किलोग्राम वजन के साथ एक घंटे में 704 पुश-अप्स किए थे, जिससे पाकिस्तानी एथलीट का पिछला रिकॉर्ड (534 पुश-अप्स) टूट गया था।
अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ‘राम मंदिर चाहते हो तो सामने लाइक करे’ को फेसबुक पर 1 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। रोहताश चौधरी की यह उपलब्धि हालिया नहीं, बल्कि नवंबर 2024 की है, जब चौधरी ने एक-पैर पर पुश-अप्स का पाकिस्तानी एथलीट का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक घंटे में 27.875 किलोग्राम वजन के साथ कुल 704 पुश-अप्स किए थे। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ था।
- Claim Review : रोहतास चौधरी ने एक पैर पर 704 पुश-अप्स लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन उनकी इस अद्भुत उपलब्धि को वह सराहना नहीं मिल रही, जिसके वे हकदार हैं।
- Claimed By : FB User ‘राम मंदिर चाहते हो तो सामने लाइक करे’
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












