X
X

Fact Check: दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नहीं मनाया था बाण चलाते हुए जश्न, दावा भ्रामक है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी ताजमिन ब्रिट्स शतक मारते हुए बाण का इशारा किया था। आम तौर पर सभी खिलाड़ी शतक मारने पर अपने-अपने गेस्चर्स में ख़ुशी मनाते हैं।  

  • By: Umam Noor
  • Published: Oct 15, 2025 at 04:33 PM
  • Updated: Oct 15, 2025 at 05:19 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ कई पोस्ट वायरल हो रहीं हैं। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी को धनुष बाण चलाने का इशारा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान का दृश्य है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी ताजमिन ब्रिट्स शतक मारते हुए बाण का इशारा किया था। आम तौर पर सभी खिलाड़ी शतक मारने पर अपने-अपने गेस्चर्स में ख़ुशी मनाते हैं।  

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘गिरजा पटेल’ ने वायरल पोस्ट को 9 अक्टूबर को शेयर करते हुए लिखा, “साउथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए धनुष बाण चला रहीं हैं यह भारत को राम के नाम समर्थन है जय सियाराम जय भारत भूमि जय हो साउथ अफ्रीका टीम।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को न्यूज सर्च से शुरू करते हुए हमने इस मामले से जुड़ी जानकारी हासिल करनी शुरू की। सर्च में हमें टाइम्स ऑफ़ इंडिया की 7 अक्टूबर को छपी हुई खबर मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की टैजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2025 वर्ल्ड कप में 86 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। शतक लगाने के बाद ब्रिट्स ने अपना मशहूर ‘धनुष-बाण सेलिब्रेशन” भी किया।

आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम की वेबसाइट पर हमें इससे जुड़ा वीडियो भी मिला। यहां दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी ब्रिट्स को शतक लगाने के बाद धनुष बाण का गेस्चर देकर जश्न मानते हुए देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 6 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच का है।

न्यूज18 की 6 अक्टूबर की खबर के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की स्टार ओपनर ताज्मिन ब्रिट्स ने 2025 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सातवीं ODI सेंचुरी पर अनोखी धनुष-बाण वाली सेलिब्रेशन की। 88 गेंदों में सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने बैठकर तीर निकालने और हवा में छोड़ने का इमिटेशन किया। उन्होंने यह जश्न फैंस और खेल को उत्साहित करने के लिए किया और उन्होंने बताया कि इस आइडिया की प्रेरणा कुछ दक्षिण अफ्रीकी फैंस ने दी थी।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने स्पोर्ट्स एडिटर सिद्धार्थ सक्सेना से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, वायरल दावा फर्जी है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘ ‘गिरजा पटेल’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया यूजर को 5 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह मध्य प्रदेश के खजुराहो के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ताज्मिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक के बाद जश्न मानते के अंदाज में हवा में जीत के तौर पर बाण चलाया था। इस वीडियो को पाकिस्तान से जोड़ते हुए फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान का दृश्य है।
  • Claimed By : FB User- Girja Patel
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later