X
X

Fact Check : पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को विराट कोहली ने नहीं दिये 42 करोड़ रुपये, वायरल दावा गलत

विराट कोहली के पहलगाम पीड़ितों के परिवार को 42 करोड़ रुपये दान करने का वायरल दावा गलत है। विराट कोहली ने न ही ऐसी कोई घोषणा की है और न ही अभी तक ऐसा कोई डोनेशन दिया है। पहले भी विराट कोहली के पैसे दान करने से जुड़े फर्जी दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: May 9, 2025 at 05:18 PM
  • Updated: May 10, 2025 at 05:13 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवार को विराट कोहली ने 42 करोड़ रुपये दान किये है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। विराट कोहली ने न ही ऐसी कोई घोषणा की है और न ही अभी तक ऐसा कोई डोनेशन दिया है। पहले भी विराट कोहली के पैसे दान करने से जुड़े फर्जी दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर cricket_lover__6565 ने 26 अप्रैल 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “विराट कोहली ने दिया 42 करोड़ रुपए का दान।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने विराट कोहली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं मिली।

सोचने वाली बात यह है कि अगर विराट कोहली ने ऐसी कोई घोषणा की होती या डोनेशन दिया होता, तो इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट जरूर होती। हमें कहीं भी कोई न्यूज रिपोर्ट और पोस्ट नहीं मिली। हालांकि, हमें एनडीटीवी की वेबसाइट पर 23 अप्रैल 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर विराट कोहली ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाल लिखा था, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से मैं बहुत दुखी हूं, पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय की कामना करता हूं।”

हमने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता से संपर्क किया और बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि हमे अभी तक विराट कोहली की तरफ कोई मैसेज नहीं आया है और ना ही उनकी टीम की तरफ से हमें ऐसा कुछ बताया गया है। 

हमने इस विषय में स्पोर्ट्स एनालिस्ट, जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने दावे को गलत बताया है। विराट कोहली की तरफ से अभी तक ऐसी कोई बात नहीं कही गई है।

हमने विराट कोहली की टीम से संपर्क करने की कोशिश की है। जवाब आने पर स्टोरी को अपडेट किया जायेगा।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को करीब पांच हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष:  विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट कोहली के पहलगाम पीड़ितों के परिवार को 42 करोड़ रुपये दान करने का वायरल दावा गलत है। विराट कोहली ने न ही ऐसी कोई घोषणा की है और न ही अभी तक ऐसा कोई डोनेशन दिया है। पहले भी विराट कोहली के पैसे दान करने से जुड़े फर्जी दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

  • Claim Review : विराट कोहली ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को दान किये 42 करोड़ रुपये।
  • Claimed By : Inst user cricket_lover__6565
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later