X
X

Fact Check : विराट कोहली के नाम से जुमे को लेकर वायरल बयान फर्जी

जुमे को लेकर विराट कोहली के नाम से वायरल कथित बयान फेक है। विराट कोहली की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। फर्जी और मनगढ़ंत बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। जुमा और होली को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जुमा को लेकर कहा है कि मुसलमान भी भारत देश के नागरिक है। उनको भी आजादी से इबादत करने का हक है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। विराट कोहली की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। फर्जी और मनगढ़ंत बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘अजरूद्दीन छिरकलोत’ ने 12 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मुसलमान भी भारत देश के नागरिक है उनको भी आज़ादी है अपनी इबादत करने की? इस्लाम धर्म के लोगो को निशाना बनाना सविधान के खिलाफ है भारत के मुसलमान ने पाकिस्तान को छोड़ करे भारत को चुना देशभक्ति साबित करने के लिए यही काफी है!!!!! – विराट कोहली।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

जांच के दौरान हमें पाया कि वायरल बयान को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के नाम से भी शेयर किया गया है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने विराट कोहली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट वहां पर नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने इस विषय में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। विराट कोहली की ओर से इस तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से भी संपर्क किया। उन्होंने भी वायरल दावे को गलत बताया है।

हमने विराट कोहली के भाई विकास कोहली से संपर्क किया है। रिप्लाई आने पर स्टोरी को अपडेट कर दिया जायेगा।

अंत में हमने पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि जुमे को लेकर विराट कोहली के नाम से वायरल कथित बयान फेक है। विराट कोहली की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। फर्जी और मनगढ़ंत बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : विराट कोहली ने कहा मुसलमान भी भारत देश के नागरिक है। उनको भी आजादी से इबादत करने का हक है। 
  • Claimed By : FB User अजरूद्दीन छिरकलोत
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later