X
X

Fact Check : बिहार में पुल के स्लैब गिरने का एक साल पुराना वीडियो हालिया बता कर किया जा रहा वायरल

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में बिहार में पुल गिरने के नाम पर वायरल पोस्‍ट भ्रामक निकली। वायरल पोस्‍ट में इस्तेमाल किया गया वीडियो मार्च 2024 में हुई घटना का है, जब निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था। ।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jul 29, 2025 at 01:00 PM
  • Updated: Jul 29, 2025 at 01:04 PM

 नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर बिहार से संबंधित भ्रामक दावों की बाढ़ आ गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टूटा हुआ ब्रिज देखा जा सकता है। कई सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को हालिया बताते हुए सरकार पर तंज कस रहे हैं। 

विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की जांच की और इसे भ्रामक पाया। असल में यह वीडियो मार्च 2024 में बिहार में हुई एक घटना का है, जब निर्माण के दौरान पुल का एक हिस्सा गिर गया था। 

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Janchowk  ने 28 जुलाई 2025 को का टूटे हुए ब्रिज का वीडियो अपलोड किया और साथ में लिखा “सुपौल–मधुबनी के बीच कोसी नदी पर बन रहा 1200 करोड़ का पुल भरभरा कर गिर गया। कई श्रमिक मलबे में दबे, कुछ घायल और कुछ की मौत की आशंका।”

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट का सच पता लगाने के लिए सबसे पहले वीडियो में से कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल में अपलोड करके खोजना शुरू किया। सर्च के दौरान हमें यह वीडियो कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में मार्च 2024 में अपलोड मिला।

 हमें 22 मार्च 2024 को हुई इस घटना को लेकर कई खबरें भी मिलीं, जिसमें वायरल फुटेज वाला दृश्य देखा जा सकता है। ‘बिहार तक’ की 22 मार्च 2024 की खबर के अनुसार, “बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है. पुल का काम चल रहा था, तभी अचानक स्लैब गिर गया.”

न्यूज़ 18 बिहार झारखंड की 22 मार्च 2024 की खबर में भी वायरल वीडियो वाला फुटेज देखा जा सकता है।

दैनिक जागरण की 22 मार्च 2024 की खबर के अनुसार, “बिहार के सुपौल के बकोर में शुक्रवार सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 153 और 154 पिलर का गार्टर गिरा है। इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। वहीं, एक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने खुद दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं।”

अधिक जानकारी के लिए हमने सहयोगी दैनिक जागरण बिहार के पत्रकार अरुण अशेष से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो मार्च 2024 में हुई घटना का है।

पड़ताल के अंत में वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Janchowk को स्कैन किया। यूजर के 30 हजार से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।  

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में बिहार में पुल गिरने के नाम पर वायरल पोस्‍ट भ्रामक निकली। वायरल पोस्‍ट में इस्तेमाल किया गया वीडियो मार्च 2024 में हुई घटना का है, जब निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था। ।

  • Claim Review : बिहार में पुल टूटने का हालिया वीडियो
  • Claimed By : FB User Janchowk 
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later