X
X

Fact Check: 2588 साल बाद होली वाली खबर मजाक के तौर पर लिखी गई थी, असली समझ रहे यूजर्स

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में होली के नाम पर वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। कुछ साल पहले मजाकिया लहजे में होली पर लिखी गई खबर को अब सच समझकर लोग वायरल कर रहे हैं।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। होली से ठीक पहले सोशल मीडिया पर अखबार की एक कटिंग वायरल हो रही है। खबर की हेडिंग में लिखा गया है कि 2588 साल बाद बन रहा होली पर ऐसा योग, कई बीमारियां होंगी दूर। इस खबर को सच समझकर कई यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। दरअसल देश के कुछ अखबारों में होली से पहले होली विशेषांक संस्‍करण निकाला जाता है। जिसमें मजाकिया लहजे में खबरें लिखीं जाती हैं, जो कि पूरी तरह काल्‍पनिक होती हैं। हमारी पड़ताल में पता चला कि 19 मार्च 2019 को प्रभात खबर में होली पर यह खबर प्रकाशित हुई थी। जिसे सच मानकर अब वायरल किया गया।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Ankit Pandit Niwada ने 6 मार्च को एक खबर की कटिंग पोस्‍ट करते हुए लिखा, “अरे पत्रकार बंधु, मोरेभाई…माना कि महाकुंभ 144 साल बाद आया था, और उसके साक्ष्य भी मिले..लेकिन अब होली का ऐसा योग बना दिए हो कि अब झेलना मुश्किल पड़ रहा है, 2588 साल अरे वाह इसे राउंड फिगर में 250 साल कर देते यार। तुमने फिर विवाद कि स्थिति बना दी।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इसमें लिखे गए कंटेंट को टाइप करके गूगल ओपन सर्च टूल के माध्‍यम से सर्च किया। हमें प्रभात खबर की वेबसाइट पर यह आर्टिकल मिला। इसे 19 मार्च 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसके अंत में ‘बाकी तो सभी को Happy Holi’ लिखा गया था। मतलब साफ था कि यह होली पर लिखा गया एक मजाकिया आर्टिकल है।

यही आर्टिकल कुछ बदलाव के साथ 29 मार्च 2021 को एक बार फिर से प्रभात खबर ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया था।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रभात खबर के डिजिटल हेड जनार्दन पांडेय से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि वायरल हो रही खबर होली के मौके पर मजाकिया ढंग से लिखी गई पुरानी खबर है।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। Ankit Pandit Niwada नाम के इस यूजर के पांच हजार फेसबुक फ्रेंड हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की जांच में होली के नाम पर वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। कुछ साल पहले मजाकिया लहजे में होली पर लिखी गई खबर को अब सच समझकर लोग वायरल कर रहे हैं।

  • Claim Review : 2588 साल बाद बन रहा होली पर ऐसा योग, कई बीमारियां होंगी दूर।
  • Claimed By : FB User Ankit Pandit Niwada
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later