X
X

Fact Check: बांग्लादेश के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर सांप्रदायिक दावा वायरल

बांग्लादेश में चोरी के आरोप में पिटाई के वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसका वेस्ट बंगाल से कोई संबंध नहीं है।

Bangladesh News, Bangladesh video, West Bengal News, Bangladesh viral video, fake news, West Bengal Video

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सांप्रदायिक दावे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को दूसरे व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वहां आसपास कुछ लोग खड़े हुए हैं। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू शख्स को पीटा है। यह वीडियो उसी घटना का है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। वहां के नारायणगंज में चोरी के आरोप में एक शख्स की पिटाई की गई थी, उस घटना के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर सांप्रदायिक दावा किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर diwane_hum_ram_ke ने 31 मार्च को इस वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “वेस्ट बंगाल हिंदू, इसके लिए सभी हिंदू एकजुट हो जाओ, जागो जागो जागो“

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। 13 मार्च 2025 को Times Narayanganj यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो को अपलोड किया गया है। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, चशारा में चोरी के आरोप में पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया।

फेसबुक पेज The Daily Ujjibito Bangladesh पर भी इस घटना से संबंधित एक अन्य वीडियो को अपलोड किया गया है। इसके साथ में लिखा है, चशारा में चोरी के आरोप में पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। इसमें हैशटैग नारायणगंज भी इस्तेमाल किया गया है।

Communal claim viral by claiming Bangladesh video as West Bengal

फेसबुक पेज की प्रोफाइल के अनुसार, यह बांग्लादेश का एक न्यूज पोर्टल है।

इस पर अपलोड वीडियो में एक युवक को जैकेट पहने देखा जा सकता है, जिस पर बीकेएमईए और नारायणगंज चैंबर लिखा हुआ है।

Communal claim viral by claiming Bangladesh video as West Bengal

गूगल सर्च में पता चला कि जैकेट पर बना लोगो बांग्लादेश निटवियर मैन्यूफैक्चररर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (BKMEA) का है।

Communal claim viral by claiming Bangladesh video as West Bengal

इस बारे में हमने बांग्लादेश के पत्रकार सादिकउर रहमान से संपर्क किया। उनका कहना है कि वीडियो में नारायणगंज लिखा दिख रहा है, जो ढाका का पड़ोसी जिला है। वीडियो में जमुना टीवी भी लिखा दिख रहा है, जो बांग्लादेश का मशहूर टीवी चैनल है।

बांग्लादेश के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर करने वाले यूजर ए​क विचारधारा से प्रभावित हैं।

निष्कर्ष: बांग्लादेश में चोरी के आरोप में पिटाई के वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसका वेस्ट बंगाल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : पश्चिम बंगाल में मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू शख्स को पीटा है। यह वीडियो उसी घटना का है।
  • Claimed By : FB User- diwane_hum_ram_ke
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later