X
X

Fact Check: शेरों के झुंड का यह वीडियो गुजरात का है, तेलंगाना का बताकर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तेलंगाना के नाम से वायरल किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो तेलंगाना का नहीं, बल्कि गुजरात का है। नवंबर 2024 में गुजरात के अमरेली के कोवाय गांव में शेरों का झुंड नजर आया था, उसी वीडियो को हालिया तेलंगाना का बताकर यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। तेलंगाना के 400 एकड़ में फैले कांचा गाचीबोवली के जंगल को लेकर चल रहे विरोध के बीच सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल किए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर घूमते शेरों के झुंड को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो तेलंगाना का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। शेरों के झुंड का वायरल वीडियो तेलंगाना का नहीं है। असल में यह वीडियो गुजरात का साल 2024 का है। जिसे अब तेलंगाना का बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘babarfaizvlogs’ ने (आर्काइव लिंक) 6 अप्रैल 2025 को वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “तेलंगाना जंगल पूरी तरह से विनाश हो चुका है, जानवरों का ठिकाना अब सड़क और बस्ती।”

फेसबुक यूजर AmanPandit Reacted  ने भी भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 14 नवंबर 2024 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गिर के रिहायशी इलाके का है, जहां रात के समय वीडियो में 15 से 20 शेरों का झुंड नजर आया।

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर divyabhaskar.co.in की वेबसाइट पर मिली। 5 महीने पहले प्रकाशित हुई इस खबर में बताया गया, “यह वीडियो गुजरात के राजुला के कोवाया गांव का है, जहां 12 शेरों का एक समूह सड़क पर नजर आया। मोटर चालकों ने शेरों के इस वीडियो को मोबाइल में कैद किया।”

वायरल वीडियो से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट Ahmedabad Mitra के यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो को 11 नवंबर 2024 को अपलोड किया गया है। खबर में इस वीडियो को गुजरात का बताया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स यहां पढ़ी जा सकती हैं।

हमने वीडियो को गुजराती दैनिक जागरण में एसोसिएट एडिटर जीवन कपूरिया के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो गुजरात का है और यह अभी का नहीं है, पुराना है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। पता चला 65.7हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तेलंगाना के नाम से वायरल किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो तेलंगाना का नहीं, बल्कि गुजरात का है। नवंबर 2024 में गुजरात के अमरेली के कोवाय गांव में शेरों का झुंड नजर आया था, उसी वीडियो को हालिया तेलंगाना का बताकर यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : शेरों के झुंड का यह वीडियो तेलंगाना का है।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -babarfaizvlogs’
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later