X
X

Fact Check: चेन्नई में नहीं हुई है वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना, यह वीडियो चिली का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंदे भारत ट्रेन के चेन्नई में दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह वीडियो चिली का पाया गया, और चेन्नई में वंदे भारत ट्रेन के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jan 2, 2025 at 12:54 PM
  • Updated: Jan 2, 2025 at 01:44 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)।  सोशल मीडिया पर एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही ट्रेन वंदे  भारत है, जिसका एक्सीडेंट चेन्नई में हुआ है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो चिली का है। चेन्नई में हाल में वंदे भारत ट्रेन के साथ ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर koiran364 ने एक वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया जिसमें एक ट्रेन दुर्घटना क्लिप को देखा जा सकता है।  वीडियो के ऊपर लिखा है “वंदे भारत एक्सप्रेस एक्सिडेंट हो गई चेन्नई में। रात 2:00 AM वंदे भारत। 29/12/2024 Indian railway said।”

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें चेन्नई में ऐसे किसी हालिया एक्सीडेंट की कोई खबर नहीं मिली। हालांकि, ख़बरों के अनुसार, 11 अक्टूबर 2024 को चेन्नई के पास दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं थीं। बागमती एक्सप्रे, एक यात्री ट्रेन, तिरुवल्लूर जिले के कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। मगर उस घटना के विजुअल वायरल वीडियो के विजुअल से अलग थे।

इसके बाद, हमने वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर डाला। हमें एक स्क्रीनशॉट ‘द स्टार’ नामक वेबसाइट पर मिला। 20 जून 2024 की इस खबर के अनुसार, “गुरुवार को चिली की सरकारी रेलवे कंपनी (ईएफई) द्वारा परीक्षण के लिए भेजी जा रही एक ट्रेन, एक निजी रेल कंपनी फेपासा द्वारा संचालित मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।”

कीवर्ड्स के साथ ढूंढने पर हमें चिली में हुई इस दुर्घटना का पूरा वीडियो एसोसिएट प्रेस के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। इस वीडियो में और वायरल क्लिप में काफी समानताएं थीं। 20 जून 2024 को अपलोड इस वीडियो के साथ लिखा था, “चिली में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत, कई अन्य घायल।”

हमने इस मामले में पुष्टि के लिए रेलवे से जुड़ी खबरों पर नजर रखने वाली न्यूज वेबसाइट न्यूज स्टेशन के एडिटर सिद्धार्थ तिवारी से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया कि चेन्नई में वंदे भारत ट्रेन का ऐसा कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है।  

यह वीडियो एक बार पहले भी एक अलग दावे के साथ वायरल हुआ था। उस समय की गई पड़ताल को यहाँ पढ़ सकते हैं ।

वीडियो क्लिप को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर koiran364 की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इस पेज के लगभग 1500 फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंदे भारत ट्रेन के चेन्नई में दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह वीडियो चिली का पाया गया, और चेन्नई में वंदे भारत ट्रेन के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है।

  • Claim Review : चेन्नई में हुई वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना
  • Claimed By : FB User koiran364
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later