Fact Check: वीडियो में दिख रहे डांसर्स इंसान हैं, कोई रोबोट नहीं
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे दोनों डांसर्स असली इंसान हैं, रोबोट नहीं।
- By Vishvas News
- Updated: June 2, 2022

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो डांसर्स को परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि ये दोनों डांसर्स इंसान नहीं, बल्कि रोबोट्स हैं। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे दोनों डांसर्स असली इंसान हैं, कोई रोबोट नहीं।
क्या है वायरल पोस्ट में?
वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है, “दोस्तों…यह नृत्य शंघाई के डिज्नीलैंड की जगह का है। इसकी खूबी है कि यह दोनों रोबोट है। इतनी बारीकियां और नृत्य को इस कदर दर्शाया गया है कि यह पूरी दुनिया में छाया है। यह 5 मिनट का नृत्य है जिसको देखने के लिए 4 घंटे लाइन में लगने पड़ते हैं करीब 5 मिनट के इस नृत्य को देखने के लिए $75 खर्च करने पड़ते हैं… फिलहाल 47 सेकंड का यह वीडियो आपके लिए एकदम फ्री है ”
इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखा जा सकता है।
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो को इनविड टूल में डाला और इसके कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर ढूंढा। हमें इन्हीं दोनों डांसर्स का यही वीडियो दूसरे एंगल से dimaydilara नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 2020 में अपलोडेड मिला। पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, यह परफॉरमेंस मास्को में बचाटा स्टार्स वीकेंड कार्यक्रम के दौरान फिल्माया गया था और क्लिप में दिखाई देने वाले डांसर्स रूस के बचाटा नर्तक दीमा और दिलारा हैं।

हमने इन दोनों डांसर्स दीमा और दिलारा के और भी कई वीडियोज इसी पेज पर मिले।
हमेँ यह वीडियो dj.don.corazon नाम के इंस्टाग्राम पेज पर भी 2020 में अपलोडेड मिला। यहाँ लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार भी इस वीडियो को मास्को में बचाटा स्टार्स वीकेंड के दौरान फिल्माया गया था और यहाँ दिख रहे रूसी डांसर्स दीमा और दिलारा हैं।
विश्वास न्यूज़ ने इस विषय में शंघाई कवर करने वाले चीनी पत्रकार जैक लू से संपर्क साधा। उन्होंने बताया, “वीडियो चीन का नहीं है। ये दावा फर्जी है। शंघाई डिज्नीलैंड में ऐसा कोई रोबोट का परफॉरमेंस नहीं होता है।”
हमने इस विषय में डांसर्स दिमा और दिलारा से भी संपर्क साधा है। उनका जवाब आते ही इस फैक्ट चेक को अपडेट किया जाएगा।
इस पोस्ट को हँसते रहो इंडिया नाम के पेज पर Anuj Sri नाम के यूजर ने शेयर किया था। पेज के फेसबुक पर 551.3K मेंबर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे दोनों डांसर्स असली इंसान हैं, रोबोट नहीं।
- Claim Review : यह नृत्य शंघाई के डिज्नीलैंड की जगह का है इसकी खूबी है कि यह दोनों रोबोट है इतनी बारीकियां और नृत्य को इस कदर दर्शाया गया है कि यह पूरी दुनिया में छाया है यह 5 मिनट का नृत्य है जिसको देखने के लिए 4 घंटे लाइन में लगने पड़ते हैं करीब 5 मिनट के इस नृत्य को देखने के लिए $75 खर्च करने पड़ते हैं... फिलहाल 47 सेकंड का यह वीडियो आपके लिए एकदम फ्री है
- Claimed By : हँसते रहो इंडिया
- Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-
टेलीग्राम नंबर 9205270923
-