X
X

Fact Check: उदयपुर की साड़ी सेल के वीडियो को बिहार बंद के दौरान दुकान लूटे जाने का बता फैलाया गया झूठ

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि उदयपुर की साड़ी सेल के वीडियो को बिहार बंद के दौरान दुकान लूटे जाने का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असल में यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर का है, जहां साड़ी सेल के दौरान काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Sep 8, 2025 at 01:57 PM
  • Updated: Sep 8, 2025 at 03:00 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर कांग्रेस-आरजेडी के मंच से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर 2025 को बिहार बंद का आयोजन हुआ। इस दौरान कई प्रदर्शनकर्ता हाथों में “मैं भी माँ हूँ” का प्लेकार्ड लिए नजर आये। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर  साड़ियों की दुकान  के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मैं भी माँ हूँ’ बोलकर दुकान  लूट ली।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है।  असल में यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर का है, जहां साड़ी सेल के दौरान एक दुकान में इस तरह का नजारा देखने को मिला था।  

क्या हो रहा है वायरल

Humhaifunny (हम हैं फनी) नाम के इंस्टाग्राम यूजर (आर्काइव लिंक) में 5 सितंबर 2025 को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कल के बिहार बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने “मैं भी मां हूं” का नारा लगाते हुए मुजफ्फरपुर में साड़ी की दुकान लूट ली।”

पड़ताल

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस पर सर्च करने पर हमें यह असली विडियो agarwalsarees नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 अगस्त 2025 को अपलोड मिला। साथ लिखा था “बिग सेल 2025 का 60वां दिन। अग्रवाल साड़ियाँ”

अग्रवाल साड़ी के इस इंस्टाग्राम पेज पर हमें इसी तरह के और भी कई वीडियो मिले।

हमने इस पेज पर दिए गए नंबर कर कॉल किया तो हमें बताया गया, “यह वीडियो उदयपुर के हाथीपोल स्थित हमारी अग्रवाल साड़ी की दुकान  का है, जहां सेल के दौरान काफी भीड़ इकट्ठा  हो जाती है। इस वीडियो को ऑरिजनली  हमारे इंस्टाग्राम पेज पर 20 अगस्त को अपलोड किया गया था।”

4 सितंबर को हुआ था बिहार बंद का आयोजन

दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसके बाद 4 सितंबर 2025 को एनडीए ने ‘बिहार बंद’ बुलाया था। इस बंद को लेकर ज्यादा जानकारी इन ख़बरों में पढ़ी जा सकती है।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है। ऐसे में चुनाव से पहले गलत सूचनाएं (मिसइन्फॉर्मेशन) भी काफी बढ़ गई हैं। पिछले कुछ समय में विश्वास न्यूज़ द्वारा किए गए बिहार चुनाव से संबंधित फैक्ट चेक यहां पढ़े जा सकते हैं।

वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर humhaifunny के 200 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि उदयपुर की साड़ी सेल के वीडियो को बिहार बंद के दौरान दुकान लूटे जाने का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असल में यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर का है, जहां साड़ी सेल के दौरान काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

  • Claim Review : बिहार बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने
  • Claimed By : Instagram user Humhaifunny
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later