Fact Check: पाकिस्तानी आर्मी का मजाक उड़ाता यह व्यक्ति भारतीय इन्फ्लुएंसर है, पाकिस्तानी नागरिक नहीं
विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। पाकिस्तानी आर्मी का मजाक उड़ाता यह व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिल सिंह हैं।
- By: Pallavi Mishra
- Published: May 27, 2025 at 02:48 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति को पाकिस्तानी आर्मी का मजाक उड़ाते देखा जा सकता है। वीडियो में यह व्यक्ति पाकिस्तानी लहजे में बात करता नजर आ रहा है। वीडियो को कई लोग इस दावे के साथ वायरल कर रहे हैं कि यह व्यक्ति पाकिस्तानी है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी ही आर्मी का पर्दाफाश कर रहा है।
विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। असल में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिल सिंह हैं।
वायरल पोस्ट
X यूजर “किरन जैन ( देशभक्त-हिन्दू )” ने 22 मई को वायरल रील को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा “पाकिस्तान के झूठ के धागे खोल दिए पाकिस्तानी ने।”
पड़ताल
वायरल पोस्ट की जांच करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह ओरिजिनल वीडियो 19 मई 2025 को अनिल सिंह नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला। वीडियो के साथ #कॉमेडी और #पैरोडी जैसे हैशटैग थे।

हमने यूजर की प्रोफाइल को चेक किया तो पता चला कि अनिल सिंह पेशे से एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं और वे दिल्ली से हैं। इस पेज पर हमें अनिल के और भी कई वीडियो मिले।

इस विषय में पुष्टि के लिए हमने अनिल सिंह से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया, “मैं एक भारतीय अभिनेता/मॉडल हूं । मैं इंस्टाग्राम पर कॉमेडी वीडियो बनाता हूं। उस वीडियो में मैंने एक पाकिस्तानी का किरदार निभाया था और मैं मजाकिया अंदाज में पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहा था।” उन्होंने हमें यह भी बताया कि न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत ने भी उनके वीडियो को पाकिस्तानी का समझकर चला दिया था, और बाद में उनकी टीम द्वारा बताये जाने पर वीडियो यू-ट्यूब से हटा दिया था।
हमें रिपब्लिक भारत के यूट्यूब पर तो वह वीडियो नहीं मिला मगर वो क्लिप बाकी कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर मिली। अनिल सिंह ने खुद भी इसका खंडन करते हुए इस वीडियो को पोस्ट किया था।

फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले X यूजर “किरन जैन ( देशभक्त-हिन्दू ) के लगभग 30,000 फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। पाकिस्तानी आर्मी का मजाक उड़ाता यह व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिल सिंह हैं।
- Claim Review : पाकिस्तानी आर्मी का मजाक उड़ाता यह व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक है
- Claimed By : X User किरन जैन ( देशभक्त-हिन्दू )
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












