X
X

Fact Check: रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाते लोगों का यह वीडियो पुराना है

विश्वास न्यूज़ की जांच में दावा भ्रामक निकला। यह वीडियो 2022 का है, जब बिहार के सीतामढ़ी में छात्रों ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के परिणामों में हुई कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था किये थे।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Apr 9, 2025 at 05:51 PM
  • Updated: Apr 17, 2025 at 06:07 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को रेलवे की पटरी को नुकसान  पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को हालिया समझकर  कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर इसे साम्प्रदायिक दावे के साथ भी शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 2022 का है, जब छात्रों ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की भर्ती परीक्षा के परिणामों में हुई कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  विरोध प्रदर्शन किया था ।

क्‍या हो रहा है वायरल

भगवा धारी प्रमोद सुधारक नाम के फेसबुक यूजर ने 1 अप्रैल, 2025 को इस वीडियो को शेयर किया और  लिखा “देश के गद्दारों को देश विरोधी हरकतों के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए और सच सजा देनी चाहिए ”

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले वीडियो को ठीक से देखा। वीडियो में दिख रहे लोगों ने सर्दियों के कपडे पहने हैं। हमें शक हुआ कि यह वीडियो पुराना हो सकता है।

जांच के लिए हमने इस वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें यह वीडियो क्लिप न्यूज़18 बिहार झारखंड के यूट्यूब चैनल पर 27 जनवरी 2022 को अपलोड एक खबर में मिला। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “सीतामढ़ी शहर मे रेलवे ट्रैक को जाम कर प्रदर्शन कर रहे छात्रो और पुलिस के बीच हिंसक झड़प के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज के साथ हवाई फायरिंग करनी पड़ी. वही दूसरी ओर छात्रों के आंदोलन का एक वीडियो  वायरल हो रहा है. जिसमे छात्र पटरी के स्लीपर लॉक को तोड़ रहे है.”

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें यह वीडियो जनवरी 2022 की और भी कई ख़बरों में मिला। यहाँ भी इसे सीतामढ़ी  का ही बताया गया।

कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कई खबरें मिलीं, जहाँ बताया गया कि सीतामढ़ी  में छात्रों ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की भर्ती परीक्षा के परिणामों में हुई कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  विरोध प्रदर्शन किया था ।

हमें इन विरोध प्रदर्शनों को लेकर कई खबरें मिलीं मगर कहीं भी प्रदर्शनकारियों का धर्म नहीं बताया गया।

इस विषय में पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण, बिहार के डिजिटल प्रभारी अमित आलोक से भी बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो 2022 का है।  मामला सांप्रदायिक नहीं था। प्रदर्शन रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए किये गए थे।

वायरल क्लिप को भ्रामक दावे दे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘भगवा धारी प्रमोद सुधारक’ को लगभग 7000 यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की जांच में दावा भ्रामक निकला। यह वीडियो 2022 का है, जब बिहार के सीतामढ़ी में छात्रों ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के परिणामों में हुई कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था किये थे।

  • Claim Review : रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुँचाते लोगों का हलिया वीडियो
  • Claimed By : FB User भगवा धारी प्रमोद सुधारक
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later