X
X

Fact Check: भारत-पाक मैच के बाद समर्थकों की लड़ाई के दावे से वायरल हो रहा वीडियो 2022 एशिया कप का है

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला है कि यह वीडियो साल 2022 का है, जब एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद दर्शकों के बीच झड़प हुई थी और उन्होंने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी थीं। इस पुराने वीडियो को भारत-पाकिस्तान मैच के साथ जोड़कर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Feb 24, 2025 at 06:08 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेडियम में बैठे लोगों को एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए दिखाया गया है। पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह भारत-पाकिस्तान मैच के बाद का वीडियो है, जहां दोनों देशों के समर्थकों के बीच झड़प हुई।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला है कि यह वीडियो साल 2022 का है, जब एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद दर्शकों के बीच झड़प हुई थी और उन्होंने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी थीं। इस पुराने वीडियो को भारत-पाकिस्तान मैच के साथ जोड़कर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘हिमांशु अवस्थी’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान को मिली करारी हार पर शांतिदूतों द्वारा संयम और शांति का परिचय देते हुए इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच।”

पोस्‍ट का अकाईव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो के की फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें इस वीडियो का स्क्रीनशॉट वन इंडिया की वेबसाइट पर 8 सितम्बर 2022 को पब्लिश हुई खबर में मिला। यहां खबर में दी गई जानकारी के मुताबिक, एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला इस पूरे टूर्नामेंट का सबसे यादगार मैच बन गया। पाकिस्तान के नसीम शाह ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच जीता दिया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में जो दंगल शुरू हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पाकिस्तान की जीत के बाद अफगानिस्तान के फैंस इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी फैंस को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकाल-निकालकर पाकिस्तानी फैंस पर फेंकना शुरू कर दी।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और सर्च में हमें द सन डॉट को डॉट यूके की वेबसाइट पर भी वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 8 सितंबर 2022 को प्रकाशित खबर के अनुसार, “संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान का खेल देखने गए दर्शकों के बीच झड़प हो गई।

इस खबर में हमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की एक एक्स पोस्ट भी मिली। 8 सितंबर 2022 को की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अफगान प्रशंसक यही कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार ऐसा किया है। यह एक खेल है और इसे इसी भावना से खेला जाना चाहिए। @शफीकस्टैनिकजई यदि आप लोग खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपकी भीड़ और आपके खिलाड़ियों, दोनों को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है।”

इसी मौके का एक दूसरा वीडियो इससे पहले भी वायरल हो चुका है और उस वक्त हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क साधा था। उन्‍होंने बताया था, वायरल वीडियो 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के दौरान का है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘हिमांशु अवस्थी’ के अकाउंट की सोशल स्कैनिंग करने की। इस अकाउंट को 5.8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर लखनऊ का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला है कि यह वीडियो साल 2022 का है, जब एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद दर्शकों के बीच झड़प हुई थी और उन्होंने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी थीं। इस पुराने वीडियो को भारत-पाकिस्तान मैच के साथ जोड़कर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह भारत-पाकिस्तान मैच के बाद का वीडियो है, जहां दोनों देशों के समर्थकों के बीच झड़प हुई।
  • Claimed By : FB User- Himanshu Awasthi
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later